नोएडा : 2 किशोरियों से बलात्कार के अलग-अलग मामलो में आरोपी दबोचे गए, गुजरात और राजस्थान से मिली पीड़िताएं

By भाषा | Published: December 11, 2019 02:28 PM2019-12-11T14:28:44+5:302019-12-11T14:28:44+5:30

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया, ‘‘ग्रीन आर्क सोसाइटी से 20 दिन पहले 14 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से किशोरी को बरामद किया और उसे अगवा करने वाले राकेश नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।’’

Noida: Two youth accused in two different rape cases arrested | नोएडा : 2 किशोरियों से बलात्कार के अलग-अलग मामलो में आरोपी दबोचे गए, गुजरात और राजस्थान से मिली पीड़िताएं

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsग्रीन आर्क सोसाइटी से 20 दिन पहले 14 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। उसे गुजरात के सूरत से बरामद किया गया।थाना बिसरख क्षेत्र के ही पटवारी गांव से 26 नवंबर को लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को थाना पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से बरामद किया।

नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से लापता हुई किशोरियों से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया, ‘‘ग्रीन आर्क सोसाइटी से 20 दिन पहले 14 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से किशोरी को बरामद किया और उसे अगवा करने वाले राकेश नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि राकेश ने किशोरी से बलात्कार किया है। पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है।’’

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘थाना बिसरख क्षेत्र के ही पटवारी गांव से 26 नवंबर को लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को थाना पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से बरामद किया। उसे अगवा करने वाले शकील खान नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शकील ने किशोरी से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है, जिसका डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

Web Title: Noida: Two youth accused in two different rape cases arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे