नोएडाः ससुराल में पत्नी से झगड़ा, पति ने जहर खाकर दी जान, जानें आखिर क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 24, 2021 01:45 PM2021-07-24T13:45:24+5:302021-07-24T13:48:05+5:30

कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रहने वाले उपेंद्र उर्फ पप्पी (27) की शादी लड़पुरा गांव की प्रियंका से हुई थी।

Noida Quarrel wife in in-laws' house husband killed himself by consuming poison | नोएडाः ससुराल में पत्नी से झगड़ा, पति ने जहर खाकर दी जान, जानें आखिर क्या हुआ

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Highlightsप्रियंका का उसके पति से सिकंदराबाद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।वह अपने मायके आ गई। उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

नोएडाः नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में अपनी ससुराल आए एक व्यक्ति की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रहने वाले उपेंद्र उर्फ पप्पी (27) की शादी लड़पुरा गांव की प्रियंका से हुई थी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका का उसके पति से सिकंदराबाद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपेंद्र अपनी ससुराल आया, तथा पत्नी को मना कर घर वापस ले जाने का प्रयास करने लगा,लेकिन पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया और इस बात से आक्रोशित उपेंद्र ने घर से बाहर जा कर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने बताया कि वह गांव के बाहर एक प्लाट में मूर्छित अवस्था में मिला,जहां से उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

महिला का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका

थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर गांव के पास पुलिस को नहर में एक महिला का शव मिला है। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि अजायबपुर गांव के पास नहर में एक महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। 

Web Title: Noida Quarrel wife in in-laws' house husband killed himself by consuming poison

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे