फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लगातार कर रहा था अभ्रद टिप्पणी, गिरफ्तारी के बाद बताई ये वजह

By पल्लवी कुमारी | Published: February 20, 2018 01:26 PM2018-02-20T13:26:48+5:302018-02-20T13:32:37+5:30

केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर कमेंट करने वाले युवक को नोएड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

UP noida man arrested against abusing on Facebook of central minister Dr. Mahesh Sharma | फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लगातार कर रहा था अभ्रद टिप्पणी, गिरफ्तारी के बाद बताई ये वजह

फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लगातार कर रहा था अभ्रद टिप्पणी, गिरफ्तारी के बाद बताई ये वजह

नोएडा, 20 फरवरी.  केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर कमेंट करने वाले युवक को नोएड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी सांसद के खिलाफ यवुक ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। मंत्री डॉ महेश शर्मा ने नोएडा सेक्टर-20 के थाने में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिय गया है। 

गाजियाबाद का रहने वाल है आरोपी 

घटना की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंत्री महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली ने थाना सेक्टर 20 में सोमवार को मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद गाजियाबाद के रहने वाले अनुज यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: सरकारी स्कूल में शिक्षक ने 8वीं की छात्रा के उतरवाए कपड़े, वजह है बेहद शर्मनाक

इस वजह से किया अभ्रद भाषा का प्रयोग 

आरोपी अनुज यदुवंशी ने पुलिस को बताया कि अभी कुछ दिनों पहले ही फेस-3 में तैनात दरोगा की गोली से जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव घायल हो गया था। जिसके बाद सांसद डॉक्टर महेश शर्मा उसे देखने के हॉस्पिटल आए थे। आरोपी ने बताया कि महेश शर्मा ने जितेंद्र यादव की कोई मदद नहीं की थी, इसलिए वह सांसद से काफी नाराज है और उनके खिलाफ ऐसे अभ्रट टिप्पणी कर रहा है।

फर्जी एनकाउंटर के नाम पर जीतेंद्र यादव पर चली थी गोली

बता दें कि नोएडा में एक जिम ट्रेनर जीतेंद्र यादव के कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में यूपी पुलिस के दरोगा ने गोली मार दी थी। जिसके बाद उसे अस्‍पताल में वह काफी दिनों तक गंभीर हालत में भर्ती था। इस मामले में जीतेंद्र के परिवार का आरोप था कि यह मामला जाति से संबंधित है और पुरस्‍कार पाने के लिए यह एनकाउंटर किया गया। हालांकि पुलिस ने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया था। यूपी पुलिस ने इसपर एक्शन लेते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया था। 

Web Title: UP noida man arrested against abusing on Facebook of central minister Dr. Mahesh Sharma

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे