नोएडा: BJP नेता के भाई पर जानलेवा हमला, मॉर्निंग वॉक करते वक्त हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस को इस बात का शक

By भाषा | Published: May 27, 2020 12:22 PM2020-05-27T12:22:05+5:302020-05-27T12:22:05+5:30

घटना नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव की है। अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता विजयपाल यादव के भाई सुखपाल यादव के कंधे पर आज (27 मई) सुबह गोली मारी। हमले के पीछे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Noida: Deadly attack on brother of BJP leader condition critical | नोएडा: BJP नेता के भाई पर जानलेवा हमला, मॉर्निंग वॉक करते वक्त हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस को इस बात का शक

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsगांव वालों का कहना- लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने भाजपा नेता पर गोली चलाई।पुलिस को शक- हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है।

नोएडा:उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर में गढ़ी चौखंडी गांव के पास बुधवार (27 मई) सुबह एक भाजपा नेता के भाई पर अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाजपा नेता विजयपाल यादव के भाई सुखपाल यादव को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त बदमाशों ने भाजपा नेता के भाई पर गोली चलाई उस वक्त वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुखपाल यादव की हालत गंभीर है। हमले के पीछे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस ने कहा-बीजेपी नेता के भाई की हालत गंभीर

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरीश चंदर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे सैर के लिए निकले फेस-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव निवासी सुखपाल पर एफ एन जी रोड में गढ़ी गोल चक्कर के पास गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि गोली सुखपाल के कंधे में लगी है। सुखपाल को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को इस बात का है शक

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरीश चंदर ने कहा कि पुलिस को शक है कि यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है, जबकि गढ़ी गांव के लोगों का कहना है कि यह घटना लूटपाट के इरादे से की गई है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई। पुलिस ने कहा कि सुखपाल के होश में आने के बाद पूरी बात पता चलेगी। भाषा सं सिम्मी सिम्मी

Web Title: Noida: Deadly attack on brother of BJP leader condition critical

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे