यूपीः खुले में शराब पीनेवालों की खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान, 796 लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 25, 2022 08:50 AM2022-06-25T08:50:00+5:302022-06-25T08:55:01+5:30

लिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया।

noida 796 people arrested for drinking alcohol in UP public place | यूपीः खुले में शराब पीनेवालों की खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान, 796 लोगों को किया गिरफ्तार

फाइल फोटो

Highlightsखुले में शराब पीनेवालों के खिलाफ यूपी पुलिस ने विशेष अभियान चलायाशुक्रवार रात गौतमबुद्ध नगर जिले में 796 लोगों को गिरफ्तार किया गयागिरफ्तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

नोएडाः  उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार रात एक विशेष अभियान चलाकर 796 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। कुमार के मुताबिक, कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 796 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कुमार के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

Web Title: noida 796 people arrested for drinking alcohol in UP public place

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे