निर्भया गैंगरेप के तीन दोषी फिर पहुंचे कोर्ट, तिहाड़ जेल प्रशासन पर लगाए कई गंभीर आरोप

By भाषा | Published: January 24, 2020 03:18 PM2020-01-24T15:18:02+5:302020-01-24T15:18:02+5:30

वकील ए पी सिंह ने यह आरोप लगाते हुए अर्जी लगायी कि जेल प्रशासन ने अबतक दस्तावेज नहीं सौंपे हैं जिनकी अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन सिंह (25) के लिए सुधारात्मक याचिका दायर करने के लिए जरूरत है।

Nirbhaya Gangrape 3 convicts reached court allegations against Tihar jail | निर्भया गैंगरेप के तीन दोषी फिर पहुंचे कोर्ट, तिहाड़ जेल प्रशासन पर लगाए कई गंभीर आरोप

निर्भया गैंगरेप चारों दोषियों की फाइल फोटो

Highlightsदिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया गया था।चारों मुजरिमों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है।

वर्ष 2012 के बहुचर्चित निर्भया बलात्कार एवं हत्याकांड में मौत की सजा मुकर्रर किये गये चार मुजरिमों में से दो के वकील ने शुक्रवार को यह आरोप लगाते हुए दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया कि तिहाड़ जेल प्रशासन कुछ खास दस्तावेजों को सौंपने में देरी कर रहा है।

वकील ए पी सिंह ने यह आरोप लगाते हुए अर्जी लगायी कि जेल प्रशासन ने अबतक दस्तावेज नहीं सौंपे हैं जिनकी अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन सिंह (25) के लिए सुधारात्मक याचिका दायर करने के लिए जरूरत है। इस अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होने की संभावना है।

शीर्ष अदालत ने हाल ही में दो अन्य मुजरिमों --विनय कुमार शर्मा (26) और मुकेश सिंह (32) की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। चारों मुजरिमों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है।

सोलह दिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया गया था और उस पर नृशंस हमला किया गया था। उसके बाद पीड़िता को चलती बस से फेंक दिया गया था। 

Read in English

Web Title: Nirbhaya Gangrape 3 convicts reached court allegations against Tihar jail

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे