नई दिल्ली: मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर फिल्मी स्टाइल में छापेमारी कर लूट लिए 7-8 लाख रुपए, 7 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2022 08:13 AM2022-08-15T08:13:08+5:302022-08-15T08:15:18+5:30

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, ''अपराध में शामिल आठ आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।''

New Delhi 7-8 lakh rupees looted by raiding in film style posing officer of Mumbai Police 7 arrested | नई दिल्ली: मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर फिल्मी स्टाइल में छापेमारी कर लूट लिए 7-8 लाख रुपए, 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर फिल्मी स्टाइल में छापेमारी कर लूट लिए 7-8 लाख रुपए, 7 गिरफ्तार

Highlightsमुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर लूटपाट करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार हुए है। फिल्मी स्टाइल में छापेमारी के बहाने से यह लूटपाट को अन्जाम दिया गया है। इस लूटपाट में पांच से सात की लूटे गए है, पुलिस को अभी भी एक आरोपी की तलाश है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर एक स्वास्थ्य केंद्र (वेलनेस सेंटर) को लूटने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को हुई जब एक महिला सहित चार लोग मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर यहां नेताजी सुभाष प्लेस परिसर स्थित केंद्र के कार्यालय में घुस गए। पांच घंटे तक चली फर्जी छापेमारी के बहाने उन्होंने लगभग पांच से सात लाख रुपए लूट लिए है। 

गिरफ्तारी के बाद और साथियों की बताई पहचान

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया, ''गिरफ्तार आरोपी प्रशांत कुमार पाटिल (29) ने खुलासा किया कि उसने और उसके छह साथियों ने अपराध किया था।'' उन्होंने कहा कि पूछताछ के आधार पर दो अन्य महिलाओं ज्योति (30) और नेहा (22) को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस को अभी भी एक और आरोपी की तलाश है

उपायुक्त ने बताया कि अन्य दो आरोपियों जाहिद खान और संजय मनोचा को मेवात, जबकि फैसल और इमरान को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ''अपराध में शामिल आठ आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।'' 

Web Title: New Delhi 7-8 lakh rupees looted by raiding in film style posing officer of Mumbai Police 7 arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे