मुजफ्फरनगरः शादी का झांसा देकर 24 वर्ष की महिला से पुलिसकर्मी विक्रांत ने किया रेप, शिकायत के बाद अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 23, 2022 04:33 PM2022-05-23T16:33:39+5:302022-05-23T16:34:16+5:30

महिला का आरोप है कि विक्रांत ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और दिसंबर 2021 में शादी से इनकार कर दिया। यूपी के मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले का मामला है।

Muzaffarnagar pretext marriage 24-year old woman rape policeman Vikrant arrested complaint up | मुजफ्फरनगरः शादी का झांसा देकर 24 वर्ष की महिला से पुलिसकर्मी विक्रांत ने किया रेप, शिकायत के बाद अरेस्ट

मुजफ्फरनगर जिले के धोलरा गांव के निवासी और कानपुर देहात में तैनात कॉन्स्टेबल विक्रांत को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Highlightsपुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में शादी का झांसा देकर एक महिला से बलात्कार करने के आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के धोलरा गांव के निवासी और कानपुर देहात में तैनात कॉन्स्टेबल विक्रांत को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

कांस्टेबल पर 24 वर्ष की महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि विक्रांत ने उसे शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया और दिसंबर 2021 में उससे शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बुलंदशहर में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार करने को लेकर 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी, तब उसका पड़ोसी उसे एकांत स्थान पर ले गया एवं उसने उसके साथ बलात्कार किया।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बातया कि चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘‘उसका (पीड़िता का) मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इस मामले में आरोपपत्र सात दिनों के अंदर दाखिल किया जाए।’’ 
 

Web Title: Muzaffarnagar pretext marriage 24-year old woman rape policeman Vikrant arrested complaint up

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे