लाइव न्यूज़ :

असलम कुरैशी पर नाजिम ने किया जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश के चलते 27 वर्षीय शख्स की हत्या से दहली मुंबई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 11:13 IST

Mumbai: पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे खोज कर गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

Mumbai:मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में एक युवक की सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिवाजी नगर स्थित लोटस कॉलोनी में उस समय हुई, जब 27 वर्षीय असलम कुरैशी अपने दोस्तों के साथ के साथ बातचीत कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आरोपी नाजिम वहां पहुंचा, उसने धारदार हथियार से कुरैशी का गला रेत दिया और उस पर चाकू से कई वार भी किए।

पुलिस ने बताया कि कुरैशी को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल और फिर सायन अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे खोज कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसके भाई और कुरैशी के बीच विवाद हुआ था, और उसी को लेकर उसने यह हमला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार