महिला ने सोते हुये पति को 11 बार घोंपा चाकू फिर रेता गला, जानें लव मैरिज करने के बाद भी पत्नी ने क्यों की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 22, 2019 10:25 AM2019-08-22T10:25:14+5:302019-08-22T10:25:14+5:30

महिला ने पति की हत्या कर घरवालों और पुलिस दोनों को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पूछताछ में फिर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 33 वर्षीय आरोपी पत्नी पर पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Mumbai woman stabs 11 times husband, slits his throat, accused arrested | महिला ने सोते हुये पति को 11 बार घोंपा चाकू फिर रेता गला, जानें लव मैरिज करने के बाद भी पत्नी ने क्यों की हत्या

महिला ने सोते हुये पति को 11 बार घोंपा चाकू फिर रेता गला, जानें लव मैरिज करने के बाद भी पत्नी ने क्यों की हत्या

Highlightsपुसिस आज (21 अगस्त) को महिला को कोर्ट में पेश करेगी। महिला ने सोते हुये ससूर को जगाकर कहा कि उनके बेटे से आत्महत्या कर ली है।

मुंबई नालासोपारा में एक पत्नी ने अपने 36 वर्षीय पति की चाकू घोपकर हत्या कर दी। घटना बुधवार( 21 अगस्त) की है। पत्नी ने पुलिस को पहले बताया था कि पति ने खुद अपनी जान दी है लेकिन बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर किया। मृतक का नाम सुनील कदम है। जो कि अपने माता-पिता और पत्नी व दो बेटियों के साथ रहता था। 33 वर्षीय आरोपी पत्नी पर पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुसिस आज (21 अगस्त) को महिला को कोर्ट में पेश करेगी। महिला ने सुनील कदम से साल 2011 में लव मैरिज की थी। दोनों की सात और आठ साल की दो बेटी है। 

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी में बुधवार शाम पांच बजे के आस-पास झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद पति सोने चला गया और पत्नी किचन में गई। किचन में एक ग्लास पानी पीने के बाद पत्नी पति के पास बेडरूम में आई। जब पत्नी बेडरूम में आई तो उसके हाथ में चाकू था। बेडरूम में आते ही सोते हुये पति पर उसने ग्यारह बार चाकू से उसके पेट में वार किया और गला काट दिया। पुलिस के मुताबिक गला काटने के बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई। 

महिला ने ससूर को कहा- पति ने आत्महत्या कर ली है

पति की हत्या के बाद पत्नी लिविंग रूम में आई। जहां उसके सास-ससूर और बेटियां सो रही थी। महिला ने अपने ससूर को जगाकर कहा कि उनके बेटे से आत्महत्या कर ली है। तुलिंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीएस पाटिल ने कहा, "महिला के ससूर और मृतक के पिता को हत्या का शक था, इसलिए उन्होंने हमसे शिकायक की। जिसके बाद हमने जांच शुरू की।'' पुलिस ने कहा, जब हमने शव देखा तो हमें भी इस बात का शक हुआ कि एक शख्स अपनी जान लेने के लिए 11 बार चाकू घोपना और फिर गला नहीं रेतेगा। इसलिए हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पत्नी से पूछताछ की।''

पति का था दूसरी महिला के साथ अफेयर 

पत्नी ने आखिरकार पुलिस को बताया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है। पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी के साथ शादी के बाद से अफेयर चल रहा था। जिसकी वजह से उनके बीच काफी झगड़े होते थे। पत्नी ने बताया कि उसने बदला लेने के लिए पति को जान से मार दिया। 

 

Web Title: Mumbai woman stabs 11 times husband, slits his throat, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे