भीलवाड़ा में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, मुंबई में ब्राजीलियाई छात्रा से रेप, मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म

By भाषा | Published: May 22, 2019 04:58 PM2019-05-22T16:58:16+5:302019-05-22T16:58:16+5:30

आरोप है कि भीलवाड़ा शहर में चार लोगों ने कई महीने तक इन लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया। काम दिलाने के बहाने राजस्थान लाई गयीं ये लड़कियां कुछ ही दिन पहले किसी तरह भोपाल पहुंचीं। पुलिस जांच अधिकारी और उपाधीक्षक हिम्मत सिंह ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में भोपाल में 18 मई को बाल कल्याण समिति की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

Mumbai Man Running Charity Allegedly Rapes Brazilian Student After Spiking Drink. | भीलवाड़ा में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, मुंबई में ब्राजीलियाई छात्रा से रेप, मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म

भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

Highlightsमुंबई में एक परमार्थ संस्थान चलाने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति ने यहां युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पढ़ने आयी ब्राजीलियाई महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड की दो नाबालिगों के साथ राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोप है कि भीलवाड़ा शहर में चार लोगों ने कई महीने तक इन लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया। काम दिलाने के बहाने राजस्थान लाई गयीं ये लड़कियां कुछ ही दिन पहले किसी तरह भोपाल पहुंचीं। पुलिस जांच अधिकारी और उपाधीक्षक हिम्मत सिंह ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में भोपाल में 18 मई को बाल कल्याण समिति की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

पीड़ित नाबालिग युवतियां आरोपियों के चंगुल से छूट कर इसी माह ही भोपाल पहुंची थी। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिये मामला भीलवाड़ा के रायला पुलिस थाने में मंगलवार को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि युवतियों को झारखंड के डाल्टनगंज से लाने वाले एक ठेकेदार मोंटू, चंद्रकांत और दो नाबालिग युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सामूहिक दुष्कर्म) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है। भीलवाडा बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ठेकेदार ने दोनों युवतियों के परिजनों को चार-चार हजार रुपये देकर राजस्थान में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। दोनों युवतियां पिछले आठ से दस महीनों सें भीलवाडा की एक फैक्टरी में काम कर रही है।

युवतियों की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार उन्हें एक फैक्टरी में 16 घंटें काम करवाया गया और दो समय खाना देने के बाद में एक पुरानी फैक्टरी परिसर में ले जाया गया जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। त्रिवेदी ने बताया कि युवतियों को अपने माता पिता से बातचीत नहीं करने दी जाती थी।

दोनों युवतियां उस समय आरोपियों के चंगुल से निकल गई जब वे इस माह के शुरू में देर रात की पार्टी में व्यस्त थे। दोनों युवतियां चित्तौडगढ़ पहुंची और वहां से भोपाल पहुंची। ट्रेन में एक युवती यात्री की मदद से दोनों युवतियां भोपाल की बाल कल्याण समिति पहुंची। 

मुंबई में ब्राजीलियाई छात्रा से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में एक परमार्थ संस्थान चलाने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति ने यहां युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पढ़ने आयी ब्राजीलियाई महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पद्माकर नांदेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना पिछले महीने की है लेकिन सोमवार को 19 वर्षीय पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद यह प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि महिला कुछ महीने पहले भारत आयी थी और वह यहां नांदेकर के साथ रह रही थी।

नांदेकर परमार्थ संगठन चलाता है और वह दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में रेजिडेंट असोसिएशन का अध्यक्ष भी है। अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार 15 अप्रैल को नांदेकर ने एक होटल में उसे खाने पर बुलाया था, जहां उसने कथित तौर पर उसके पेय पदार्थ में नशीली दवा मिला दी जिसके कारण वह बेहोश हो गयी। इसके बाद नांदेकर उसे एक कमरे में ले गया।

उन्होंने बताया कि अगली सुबह महिला को एहसास हुआ उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ है जिसके बाद वह घटना के बारे में किसी को बताये बिना बांद्रा उपनगर स्थित अपने स्थानीय अभिभावक के घर चली गयी। अधिकारी ने बताया कि उसने अपने अभिभावक को हालिया घटना की जानकारी दी जिसके बाद वे दोनों सोमवार को कफ परेड पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने बताया कि नांदेकर को सोमवार रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 24 मई तक के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। 

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म , व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि यह घटना मंगलवार को बमहेरी गांव में उस समय हुई जब 15 वर्षीय लड़की अपने घर में अकेली थी।

पीड़ित लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 20 वर्षीय आरोपी मोहित उस समय पीड़ित के घर में घुस आया जब उसकी मां घर पर नहीं थी। कपरवान ने बताया कि पीड़ित लड़की ने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

Web Title: Mumbai Man Running Charity Allegedly Rapes Brazilian Student After Spiking Drink.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे