Mumbai-Goa Highway Accident: कार जगबुड़ी नदी के पुल से सीधे 100 फीट नीचे गिरी?, 5 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 11:42 IST2025-05-19T09:52:25+5:302025-05-19T11:42:47+5:30

Mumbai-Goa Highway Accident: हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ जब एक कार जगबुड़ी नदी के पुल से सीधे 100 फीट नीचे गिर गई।

Mumbai-Goa Highway Accident live 5 Dead After Car Plunges Into Jagbudi River in Ratnagiri | Mumbai-Goa Highway Accident: कार जगबुड़ी नदी के पुल से सीधे 100 फीट नीचे गिरी?, 5 की मौत

photo-lokmat

HighlightsMumbai-Goa Highway Accident: कार को क्रेन की मदद से उठाया गया।Mumbai-Goa Highway Accident: शवों को वाहन से बाहर निकाला गया।Mumbai-Goa Highway Accident: एंबुलेंस कुछ देर तक सड़क पर ही फंसी रही।

Mumbai-Goa Highway Accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सोमवार 19 मई की तड़के एक कार के अनियंत्रित होकर जगबुड़ी नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मुंबई-गोवा हाईवे पर उस समय हुआ, जब वे मुंबई से देवरुख जा रहे थे। कार का ड्राइवर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ जब एक कार जगबुड़ी नदी के पुल से सीधे 100 फीट नीचे गिर गई। कार को क्रेन की मदद से उठाया गया और बाद में शवों को वाहन से बाहर निकाला गया।

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में सोमवार को सुबह एक कार के सूखी नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर खेड़ के पास हुई। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सूखी जगबुड़ी नदी में गिर गया।

उन्होंने बताया कि कार पालघर जिले के नालासोपारा से देवरुख शहर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मिताली विवेक मोरे (43), मेघा पराडकर (22), सौरभ पराडकर (22), निहार मोरे (19) और श्रेयस सावंत (23) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि खेड़ थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नदी सूखी होने के कारण वाहन चट्टानों से टकरा गया, जिससे उसमें सवार कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का रत्नागिरि के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि खेड़ थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Web Title: Mumbai-Goa Highway Accident live 5 Dead After Car Plunges Into Jagbudi River in Ratnagiri

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे