पढ़ाई नहीं कर रहे थे बच्चे, पत्नी ने दो बच्चों को पीटा, गुस्से में पति ने गर्दन और पेट पर चाकू से किया वार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2021 07:45 PM2021-11-30T19:45:20+5:302021-11-30T19:46:19+5:30

पत्नी जयश्री की गर्दन और पेट में कई बार वार किया, और उसकी हालत गंभीर है। फिर वह थाने आया और आत्मसर्पण कर दिया।

Mumbai Children not study wife beat two children anger, husband stabbed neck and stomach knife | पढ़ाई नहीं कर रहे थे बच्चे, पत्नी ने दो बच्चों को पीटा, गुस्से में पति ने गर्दन और पेट पर चाकू से किया वार...

घर से चीखों की आवाज आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।

Highlights दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे। पत्नी पढ़ाते समय बच्चों को मार रही थी, जिसके चलते पति ने उसे चाकू मार दिया।भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत वरपे को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है।

मुंबईः मुंबई के वकोला में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने पत्नी को कथित तौर पर अपने दो बच्चों की पिटाई करते हुए पाया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कलिना के शास्त्री नगर में हुई और आरोपी अविनाश वरपे (32) ने कुछ समय बाद आत्मसमर्पण कर दिया।

 

 

अधिकारी ने बताया,''उसने अपनी पत्नी जयश्री की गर्दन और पेट में कई बार वार किया, और उसकी हालत गंभीर है। फिर वह थाने आया और आत्मसर्पण कर दिया। हमने पाया है कि दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे। पत्नी पढ़ाते समय बच्चों को मार रही थी, जिसके चलते पति ने उसे चाकू मार दिया।''

अधिकारी ने कहा कि उसने अपने दो बच्चों के सामने उसे चाकू मार दिया। घर से चीखों की आवाज आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस उपायुक्त डीएस स्वामी ने कहा, ''हमने हत्या के प्रयास के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत वरपे को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है।'' 

Web Title: Mumbai Children not study wife beat two children anger, husband stabbed neck and stomach knife

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे