मुंबई: लड़की समझकर जिससे की शादी , हनीमून पर सच्चाई जानकर उड़े होश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 7, 2018 08:35 AM2018-08-07T08:35:31+5:302018-08-07T08:35:31+5:30

मुंबई में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद लड़के को जब पता चला कि उसकी दुल्हन भी उसी की तरह से लड़का है तो उसके होश उड़ गए है।

mumbai: a man finds his bride is also boy like him | मुंबई: लड़की समझकर जिससे की शादी , हनीमून पर सच्चाई जानकर उड़े होश

मुंबई: लड़की समझकर जिससे की शादी , हनीमून पर सच्चाई जानकर उड़े होश

मुंबई, 7 अगस्त : मुंबई में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद लड़के को जब पता चला कि उसकी दुल्हन भी उसी की तरह से लड़का है तो उसके होश उड़ गए है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद धोखा देने वाले लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

खबर के अनुसार मुंबई के गोवंडी इलाके में रहने वाले 22 साल के यामीन सैयद की कॉलेज में ही साथ पढ़ने वाली लड़की से दोस्ती हो गई थी। धीमें धीमें ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला लिया। वहीं, इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते को लेकर राज़ी थे, जिसके बाद इसी साल दोनों विवाह बंधन में बंध गए। लेकिन सच तब सामने आया जब दोनों हनीमून पर पहुंचे।

कहा जा रहा है कि जब ये कपल हनीमून पर पहुंचा तो वहां यामिन के सपने बुरे ख्वाब में तब्दील हो गए। उसे पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई है, वह लड़की नहीं, उसी की तरह लड़का है। ऐसे में अब पीड़ित यामीन सैयद का कहना है कि वह हमेशा मुझसे दूर-दूर रहती थी। वह अक्सर वह बीमारी और ऑपरेशन का बहाना बनाकर मुझसे बचती रही।

लेकिन फिर जब हम हनीमून पर गए तो पता चला कि वह तो लड़का है। ऐसे में पीड़ित का कहना है कि उसके साथ धोखा किया गया है। जब उसने घर पर ये बात बताई तो सबके होश उड़ गए। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, लड़के के पिता कहा कहना है कि आरोपी लड़के के घरवालों ने भी उनसे सच को छुपाया, इसीलिए हमने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस इस संबंध में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, लड़के और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हो गया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: mumbai: a man finds his bride is also boy like him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे