42 वर्षीय महिला के घर में घुसकर तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, धारदार हथियार से छाती और दोनों हाथों पर वार कर और निजी अंगों को सिगरेट से दागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2022 05:14 PM2022-12-04T17:14:38+5:302022-12-04T17:15:23+5:30

मुंबईः आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ बलात्कार किया और अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया।

Mumbai 42-year old woman gang-rape three men enter her house stabbing her chest and both hands sharp weapon burning private parts cigarette | 42 वर्षीय महिला के घर में घुसकर तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, धारदार हथियार से छाती और दोनों हाथों पर वार कर और निजी अंगों को सिगरेट से दागा

महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Highlightsमुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी।महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में 42 वर्षीय एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है। साथ में आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया, “ आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। उन्होंने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया।

आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी।’’ कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर लगातार छह दिन तक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी को अक्षय (20) नामक युवक ने गत 21 नवम्बर को अगवा कर लिया और इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अक्षय के विरुद्ध गत 29 नवम्बर को अपहरण करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि अक्षय ने किशोरी को अगवा करने के बाद बलिया के एक स्थान पर ले जाकर लगातार छह दिन तक बलात्कार किया तथा उसके बाद किशोरी को गत दो दिसम्बर को गांव लाकर छोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराकर शनिवार को बलिया की एक स्थानीय अदालत में उसका बयान दर्ज कराया।

मुकदमे में भारतीय दण्ड संहिता की बलात्कार के आरोप तथा यौन अपराधों से बच्चो का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धारा बढ़ायी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अक्षय को बांसडीह थाना क्षेत्र के ही परिख्ररा गांव से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Web Title: Mumbai 42-year old woman gang-rape three men enter her house stabbing her chest and both hands sharp weapon burning private parts cigarette

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे