14 वर्षीय किशोरी के साथ 34 वर्षीय युवक ने कई बार किया रेप, पीड़िता रिश्ते में आरोपी की बहन और अपराध का खुलासा गर्भवती होने के बाद हुआ

By भाषा | Published: October 23, 2022 09:58 PM2022-10-23T21:58:33+5:302022-10-23T22:00:07+5:30

मुंबईः अधिकारी के मुताबिक, सोनोग्राफी में किशोरी के पांच महीने की गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद उसके परिजन ने मुंबई के सांता क्रूज इलाके स्थित वकोला पुलिस थाने का रुख किया।

Mumbai 34-year old youth rape several times 14-year old teenager accused sister victim's relationship crime revealed after she became pregnant | 14 वर्षीय किशोरी के साथ 34 वर्षीय युवक ने कई बार किया रेप, पीड़िता रिश्ते में आरोपी की बहन और अपराध का खुलासा गर्भवती होने के बाद हुआ

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

Highlightsरिश्ते के भाई (34) ने पहली बार रायगढ़ जिले के करजत में दुष्कर्म किया।कई मौकों पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

मुंबई: मुंबई में 34 वर्षीय एक युवक के खिलाफ 14 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता रिश्ते में आरोपी की बहन लगती है और अपराध का खुलासा उसके गर्भवती होने के बाद हुआ।

अधिकारी के मुताबिक, सोनोग्राफी में किशोरी के पांच महीने की गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद उसके परिजन ने मुंबई के सांता क्रूज इलाके स्थित वकोला पुलिस थाने का रुख किया। अधिकारी ने कहा, “पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके रिश्ते के भाई (34) ने पहली बार रायगढ़ जिले के करजत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने कई मौकों पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।” अधिकारी के अनुसार, “हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। हमने मामला नेरल पुलिस थाने को सौंप दिया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में करजत आता है।” उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Web Title: Mumbai 34-year old youth rape several times 14-year old teenager accused sister victim's relationship crime revealed after she became pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे