Mumbai migrant crisis: मिनी ट्रक में छिप कर मुंबई से यूपी जा रहे 25 प्रवासी मजदूर अरेस्ट, लॉकडाउन के दौरान कर रहे थे यात्रा 

By भाषा | Published: April 15, 2020 07:20 PM2020-04-15T19:20:17+5:302020-04-15T19:20:17+5:30

बांद्रा में इकट्ठा होने की घटना के संबंध में 800-1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम धारा3 के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन में धारा 143, 147, 149, 186, 188 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है।

Mumbai 25 migrant laborers traveling Mumbai to UP hiding in mini truck, traveling during lockdown | Mumbai migrant crisis: मिनी ट्रक में छिप कर मुंबई से यूपी जा रहे 25 प्रवासी मजदूर अरेस्ट, लॉकडाउन के दौरान कर रहे थे यात्रा 

पुलिस की एक टीम ने संदेह के आधार पर एक वाहन को रोका और उसकी जांच की। (file photo)

Highlightsप्रवासी मजदूर एक मिनी ट्रक में छिप कर मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपने मूल राज्य जाने के लिए परिवहन सुविधा की मांग करते हुए बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे।

मुंबईः मुंबई के सांताक्रूज में बुधवार को सुबह लॉकडाउन के दौरान यात्रा कर रहे 25 प्रवासी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया। लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद ये प्रवासी मजदूर एक मिनी ट्रक में छिप कर मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि 24 मार्च को लागू लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे सैकड़ों प्रवासी मजदूर मंगलवार को अपने अपने मूल राज्य जाने के लिए परिवहन सुविधा की मांग करते हुए बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे। उन्हें आशा थी कि उन्हें उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज के मीरा बाग इलाके में गश्त कर रही पुलिस की एक टीम ने संदेह के आधार पर एक वाहन को रोका और उसकी जांच की। उन्होंने बताया, “ उस मिनी ट्रक के अंदर 25 प्रवासी मजदूर मिले। उन सभी को पुलिस थाने ले जाया गया।”

सांताक्रूज के “भैया वाड़ी ” में रहने वाले ये सभी मजदूर लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण दुखी थे। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी दिहाड़ी मजदूर हैं और मुंबई में अलग अलग काम कर अपनी आजीविका चलाते हैं। ये सभी मजदूर अपने अपने घर जाना चाहते हैं। 

Web Title: Mumbai 25 migrant laborers traveling Mumbai to UP hiding in mini truck, traveling during lockdown

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे