15 वर्षीय किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया, आरोपी बहला फुसला कर स्कूल ले गया, घर पहुंच कर माता-पिता को बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 8, 2023 08:02 PM2023-01-08T20:02:39+5:302023-01-08T20:03:54+5:30

मुंबई पुलिसः भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Mumbai 15-year old teenager rape five-year old girl accused lured her school reached home and told her parents | 15 वर्षीय किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया, आरोपी बहला फुसला कर स्कूल ले गया, घर पहुंच कर माता-पिता को बताया

आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर स्कूल ले गया और उसके साथ कथित बलात्कार किया।

Highlightsबच्ची अपने घर पहुंच गयी और अपने माता-पिता को सूचित किया।आरोपी को नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर स्कूल ले गया और उसके साथ कथित बलात्कार किया।

मुंबईः दक्षिण मुंबई के एक सरकारी स्कूल परिसर में एक किशोर ने पांच साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शनिवार देर रात पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि घटना शनिवार दोपहर की है, जब आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर स्कूल ले गया और उसके साथ कथित बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन बच्ची अपने घर पहुंच गयी और अपने माता-पिता को सूचित किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा कि पुसिस ने बांद्रा, खार, चेंबूर, नागपाड़ा समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की और आरोपी को नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 22 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप गीते ने बताया कि महिला की हत्या करने और उसके शव को एक गांव में फेंकने के आरोप में पुलिस ने भिवंडी शहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि महिला शुक्रवार शाम कसारा के पास एक जंगल में मृत पाई गई, जिस पर चाकू से कई हमले किए गए थे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस को शव के पास पीड़िता का एक मोबाइल फोन मिला और उसकी पहचान की गई। अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में था और दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को कसारा के वारलीपाड़ा ले गया, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।

Web Title: Mumbai 15-year old teenager rape five-year old girl accused lured her school reached home and told her parents

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे