फाइव स्टार होटल में नए साल के जश्न के दौरान 12 वर्षीय लड़की से 29 वर्षीय शख्स ने किया छेड़छाड़, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ होटल आई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 2, 2023 04:58 PM2023-01-02T16:58:17+5:302023-01-02T16:59:24+5:30

मुंबईः अधिकारी ने कहा कि लड़की और आरोपी रविवार तड़के करीब तीन बजे डांस कर रहे थे, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ।

Mumbai 12-year old girl was molested 29-year old man during New Year celebrations five-star hotel victim had come hotel her parents | फाइव स्टार होटल में नए साल के जश्न के दौरान 12 वर्षीय लड़की से 29 वर्षीय शख्स ने किया छेड़छाड़, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ होटल आई थी

यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Highlightsलड़की ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी और होटल के कर्मचारियों को भी सूचित किया।घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया गया। यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबईः मुंबई के उपनगरीय जुहू के एक फाइव स्टार होटल में नए साल के जश्न के दौरान एक 12 वर्षीय लड़की से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या पर लड़की अपने माता-पिता के साथ होटल आई थी और 29 वर्षीय आरोपी भी वहां मौजूद था।

एक अधिकारी ने कहा कि लड़की और आरोपी रविवार तड़के करीब तीन बजे डांस कर रहे थे, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ। उन्होंने कहा कि लड़की ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी और होटल के कर्मचारियों को भी सूचित किया।

घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र : चलती ट्रेन के आगे कूदकर एक पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के नागपुर में एक रेलवे क्रॉसिंग पर 55 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि हेड कांस्टेबल प्रमोद राउत रविवार रात करीब आठ बजे अपनी मोटरसाइकिल से मनीष नगर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे थे।

राउत ने अपना दोपहिया वाहन खड़ा किया और क्रॉसिंग पर चले गए, जहां उन्होंने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उन्होंने कहा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मृतक नागपुर शहर के बेलतरोड़ी थाने में तैनात था और मानेवाड़ा का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि बेलतरोड़ी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। 

Web Title: Mumbai 12-year old girl was molested 29-year old man during New Year celebrations five-star hotel victim had come hotel her parents

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे