मध्य प्रदेश: पोहा फैक्ट्री मालिक से 25 लाख की वसूली का मामला, भाजपा नेता और पत्रकार पर मामला दर्ज

By बृजेश परमार | Published: October 22, 2021 10:18 PM2021-10-22T22:18:56+5:302021-10-22T22:19:23+5:30

पुलिस ने मामले में आरोपी पत्रकार अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं भाजपा नेता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

MP Ujjain Case demanding 25 lakhs case filed against BJP leader and a journalist | मध्य प्रदेश: पोहा फैक्ट्री मालिक से 25 लाख की वसूली का मामला, भाजपा नेता और पत्रकार पर मामला दर्ज

मध्य प्रदेश में भाजपा नेता और पत्रकार पर केस दर्ज

उज्जैन: नागझिरी थाना अंतर्गत उघोगपुरी में पोहा फैक्ट्री संचालक पर लगे कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपों से बचाने के नाम पर रुपये मांगने के मामले में भाजपा नेता शंकरलाल अहिरवार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

भाजपा नेता के पैसे मांगने का आडियो वायरल हुआ था। इसी मामले में एक अन्य पत्रकार अजय चौहान को भी आरोपी बनाया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के परिवार की महिला से रुपये वसूलने और राशि पुलिस, प्रशासन व मीडिया को बांटने के आरोप में भाजपा नेता शंकर अहिरवार एवं पत्रकार अजय सिंह चौहान पर जांच के उपरांत धारा 384, 389, 511, 499, 34 में प्रकरण दर्ज किया है। 

भाजपा नेता फरार, पुलिस कर रही तलाश

आरोपी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा नेता अहिरवार फरार हैं उनकी तलाशी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। नागझिरी पुलिस ने मामले में पूर्व में एक अन्य प्रकरण दो पत्रकारों दिनेश एवं रिंकु मालवीय पर भी दर्ज कर लिया था। जिसमें दोनों फरार चल रहे हैं। 

दरअसल, नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री में महिला से हुए कथित दुष्कर्म के मामले में फैक्ट्री संचालक भरत उर्फ बंटी बिंदल पर मकान खाली कराने को लेकर महिला कर्मचारी ने बंधक बनाने, छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। भाजपा अजा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी व अहिरवार समाज के संभाग अध्यक्ष, सर्व रविदास संघ प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल अहिरवार ने बंटी के परिवार की महिला नीतू से समझौता कराने का दावा कर लाखों रुपए वसूलने का प्रयास किया था। 

इसके करीब 6 ऑडियो वायरल हुए थे। आरोप हैं कि जब बिंदल के परिवार ने अहिरवार की डिमांड पूरी नहीं की तो वह बंटी की ही गिरफ्तारी की मांग करने लगा। वसूली के प्रयास का खुलासा होने पर बिंदल की पत्नी रजनी ने अहिरवार के खिलाफ एसपी व महिला थाने में शिकायत की थी। 

पूर्व में ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी अहिरवार को नोटिस जारी कर रखा है। पोहा फैक्ट्री मालिक बंटी बिंदल की पत्नी रजनी बिंदल ने कथित पत्रकार दिनेश मालवीय व रिंकू मालवीय के खिलाफ भी शिकायत की थी। दोनों ने हमसे मामले में समझौता कराने के लिए पांच लाख रुपए मांगे थे और कहा था दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को समझा देंगे कि वो केस वापस ले ले।

Web Title: MP Ujjain Case demanding 25 lakhs case filed against BJP leader and a journalist

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे