एमपी: उज्जैन में डेयरी फार्म पर छापा, वनस्पति घी मिलाकर तैयार किया जा रहा था नकली मावा

By बृजेश परमार | Published: May 10, 2023 09:39 PM2023-05-10T21:39:28+5:302023-05-10T21:43:16+5:30

मध्य प्रदेश के उज्जैन में जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर मंगलवार देर रात उन्हेल के पास खजुरिया खाल पगारिया स्टेण्ड  स्थित मां भवानी डेयरी फार्म पर छापामारी की कार्यवाही की और नकली माल बरामद किया।

MP: Dairy farm raided in Ujjain, fake mawa was being prepared by mixing vegetable ghee | एमपी: उज्जैन में डेयरी फार्म पर छापा, वनस्पति घी मिलाकर तैयार किया जा रहा था नकली मावा

फाइल फोटो

Highlightsउज्जैन प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर मां भवानी डेयरी फार्म पर की छापामारीछापेमारी में 231 किलो मावा , 17.6 किलो वनस्पति घी , 10.58 किलो क्रीम जब्त किया गयाखाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने मां भवानी डेयरी फार्म में आरोपियों को नकली मावा बनाते पकड़ा

उज्जैनजिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर मंगलवार देर रात उन्हेल के पास खजुरिया खाल पगारिया स्टेण्ड  स्थित मां भवानी डेयरी फार्म पर छापामारी की कार्यवाही की। जिसमें वनस्पति घी मिलाकर नकली मावा बनाते पाया गया है। खाद्य दल ने यहां से 231 किलो मावा , 17.6 किलो वनस्पति घी , 10.58  किलो क्रीम जब्त किया है।

इस संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रशासन के पास पहुंची सूचना पर देर रात प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग के दल ने यह छापा मार कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने मां भवानी डेयरी फार्म में वनस्पति मिलाकर मावा बनाते पाया।

दल ने मौके पर बनते पाये गये एवं 09 ट्रे में रखे हुए मावे में से 05 मावा के नमूने, 01 केन में रखी गयी क्रीम में से क्रीम का नमूना, 02 प्लास्टिक के टब में रखे गये घी में से घी का नमूना एवं प्लास्टिक के टब, प्लास्टिक की बाल्टी एवं 15 लीटर प्लास्टिक टीन में रखे गये वनस्पति में से नमूनों को संग्रहित करके राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे हैं।

इसके अलावा मौके पर संग्रहित कर रखा गया 231 किलोग्राम मावा, 17 किलो 600 ग्राम वनस्पति , 22 किलोग्राम घी, 65 लीटर दूध, 10 किलो 580 ग्राम क्रीम जब्त किया गया। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार  वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीडी शर्मा ने बताया कार्रवाई कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश पर की गई। नायब तहसीलदार नागदा नवीन छलोत्रे के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने छापा मार कार्रवाई को नियमानुसार अंजाम दिया।

Web Title: MP: Dairy farm raided in Ujjain, fake mawa was being prepared by mixing vegetable ghee

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे