Morena: दो नाबालिग बेटे के सामने पत्नी से हाथापाई, लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी, बच्चे जान बचाकर भागे?, फिर पूर्व सैनिक खुद को उड़ाया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2024 06:25 PM2024-12-10T18:25:47+5:302024-12-10T18:26:41+5:30
Morena: पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह का अपनी पत्नी के साथ तड़के कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई हुई।
![Morena Scuffle wife shot licensed pistol two minor sons ran away save their lives then former soldier blew himself up madhya pradesh police | Morena: दो नाबालिग बेटे के सामने पत्नी से हाथापाई, लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी, बच्चे जान बचाकर भागे?, फिर पूर्व सैनिक खुद को उड़ाया Morena Scuffle wife shot licensed pistol two minor sons ran away save their lives then former soldier blew himself up madhya pradesh police | Morena: दो नाबालिग बेटे के सामने पत्नी से हाथापाई, लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी, बच्चे जान बचाकर भागे?, फिर पूर्व सैनिक खुद को उड़ाया](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/shot-himself-4_202210248971.jpg)
सांकेतिक फोटो
Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में मंगलवार सुबह विवाद के बाद एक पूर्व सैनिक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले पूर्व सैनिक ने अपने दो नाबालिग बेटों पर भी पिस्तौल तान दी थी, लेकिन वे घर से बाहर भागकर खुद को बचाने में कामयाब रहे। उनके एक बेटे ने बताया कि देवेंद्र सिंह (45) पांच साल पहले सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह का अपनी पत्नी के साथ तड़के कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई हुई। एसपी के मुताबिक, इसके बाद व्यक्ति ने सुबह करीब चार बजे कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी पत्नी माधुरी (43) को गोली मार दी।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सिंह ने अपने बेटों पर भी पिस्तौल तान दी, लेकिन दोनों उसे धक्का देकर घर से बाहर भाग गए। पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों ने गोली की आवाज सुनी, जिसके बाद वे वापस लौटे और देखा कि उनके पिता फर्श पर पड़े हैं। अधिकारी ने बताया कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ पड़ोसी उसकी पत्नी को ग्वालियर के एक अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सिंह नींद की गोलियां लेते थे, जिन्हें जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है। सिंह का मुरैना में दो मंजिला मकान और दो प्लॉट हैं। उनके बेटे ने बताया कि वह पड़ोसी राजस्थान के धौलपुर शहर में एक गोदाम में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे।
उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि अपने पिता को धक्का देने के बाद वे घर की निचली मंजिल पर पहुंचे, बाहर से दरवाजा बंद किया और अपने मामा को घटना की जानकारी दी। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।