मोगाः 18 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ तीन युवकों ने बलात्कार करने की कोशिश की, विरोध करने पर स्टेडियम की छत से फेंका, दोनों पैरों और जबड़े में चोट

By भाषा | Published: August 18, 2022 05:16 PM2022-08-18T17:16:09+5:302022-08-18T17:18:18+5:30

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि खिलाड़ी को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों पैरों और जबड़े में आई चोटों का वहां उपचार किया रहा है।

Moga 18-year-old basketball player Three youths tried rape threw him roof stadium when he resisted injuring both legs and jaw | मोगाः 18 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ तीन युवकों ने बलात्कार करने की कोशिश की, विरोध करने पर स्टेडियम की छत से फेंका, दोनों पैरों और जबड़े में चोट

आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

Highlightsघटना 12 अगस्त को हुई थी और तब से तीनों आरोपी फरार हैं।जतिन कांडा ने उसे करीब 25 फुट की ऊंचाई से धक्का दे दिया। शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं।

चंडीगढ़ः पंजाब के मोगा जिले में 18 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से बलात्कार करने की कोशिश की और उसे स्टेडियम की छत से धक्का दे दिया, जिसके चलते युवती के शरीर के कई अंगों में ‘फ्रैक्चर’ हो गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि खिलाड़ी को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों पैरों और जबड़े में आई चोटों का वहां उपचार किया रहा है। उन्होंने बताया कि घटना 12 अगस्त को हुई थी और तब से तीनों आरोपी फरार हैं।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी अभ्यास करने के लिए मोगा स्थित एक स्टेडियम में गई थी। जतिन कांडा नामक एक आरोपी ने स्टेडियम में खिलाड़ी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो कांडा ने उसे कथित रूप से करीब 25 फुट की ऊंचाई से धक्का दे दिया।

जिसके बाद उसे (खिलाड़ी को) शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं। कांडा और उसके दो साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत खुराना ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

Web Title: Moga 18-year-old basketball player Three youths tried rape threw him roof stadium when he resisted injuring both legs and jaw

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे