मुंबईः बाथरूम में मां को धक्का मारकर जान लेने वाला मॉडल हुआ गिरफ्तार
By भाषा | Published: October 7, 2018 08:38 AM2018-10-07T08:38:58+5:302018-10-07T12:07:19+5:30
लक्ष्य अपनी मंगेतर और अपनी मां के साथ लोखंडवाला इलाके में किराये के एक फ्लैट में रहता था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे आठ अक्टूबर तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
मुंबई, 07 अक्टूबर: हाथापाई के दौरान अपनी मां को कथित रूप से बाथरूम में धक्का देकर उसकी जान लेने के लिए एक मॉडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। ओशिवारा पुलिस ने बताया कि लक्ष्य सिंह (23) को उसकी मां सुनीता सिंह (45) की मौत के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
लक्ष्य अपनी मंगेतर और अपनी मां के साथ लोखंडवाला इलाके में किराये के एक फ्लैट में रहता था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे आठ अक्टूबर तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
शुरूआती जांच में खुलासा हुआ कि मां और बेटे दोनों मादक पदार्थ की लत के शिकार थे और ऐसी आशंका है कि लक्ष्य ने पैसे को लेकर हुई झड़प के बाद मां को धक्का दे दिया।
ओशिवारा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेश पासालवाड़ ने कहा, ‘‘हम झड़प के कारण का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ करेंगे।’’