लापता लॉ स्टूडेंट मकान मालिक के घर बेसमेंट में 6 फीट नीचे मिला दफन, 5 दिन बाद मिली लाश

By पल्लवी कुमारी | Published: October 15, 2019 09:26 AM2019-10-15T09:26:38+5:302019-10-15T09:26:38+5:30

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने बताया कि पंकज 9 अक्टूबर 2019 को गायब हुआ था और 13 अक्टूबर की रात वो अपने पुराने मकानमालिक के बेसमेंट में दफन मिला। फिलहाल हत्या और किडनैपिंग के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। 

Missing law student dead body found buried in ex-landlord’s house in Ghaziabad | लापता लॉ स्टूडेंट मकान मालिक के घर बेसमेंट में 6 फीट नीचे मिला दफन, 5 दिन बाद मिली लाश

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमृतक के पिता नरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस हत्या के बाद से आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ फरार है।मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित गिरधर एन्क्लेव का है। 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लापता लॉ के छात्र का शव पूर्व मकान मालिक के घर के अंदर दफन मिला। 30 वर्षीय लॉ स्टूडेंट 9 अक्टूबर से लापता था। हत्या का आरोप मकान मालिक और उसके पूरे परिवार पर लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लापता लॉ के छात्र का नाम पंकज कुमार सिंह है। मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित गिरधर एन्क्लेव का है। 

पुलिस ने बताया कि पंकज 9 अक्टूबर 2019 को गायब हुआ था और 13 अक्टूबर की रात वो अपने पुराने मकानमालिक के बेसमेंट में दफन मिला। पंकज उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला था। वह चार सालों ने साहिबाबाद में लॉ की पढ़ाई कर रहा था। पकंज के परिवार के मुताबिक उसी इलाके में पंकज अपने घर से 9 अक्टूबर को सुबह तकरीबन 10 बजे निकल गया था। उसके बाद वह घर नहीं आया था। पंकज की हत्या कर उसको 6 फीट नीचे इस घर के बेसमेंट में दबा दिया गया था। 

मकान मालिक का नाम हरिओम सिंह है। पंकज के भाई मनीष कुमार सिंह जो कि दिल्ली में रहते हैं, उन्होंने बताया, भाई के लापता होने के बाद हमने उसके सारे दोस्तों से पूछताछ की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद मैं पुलिस के पास शिकायत करने गया। 

मृतक के पिता नरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस हत्या के बाद से आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ फरार है। पंकज के करीबियों ने पुलिस पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही से पंकज को खोजने में काफी वक्त लगा। करीबियों को बेसमेंट की हालत देखकर पहले से ही यह शक था। इसकी सूचना करीबियों ने पुलिस को भी दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, पुलिस का कहना है की आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या और किडनैपिंग के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। 

Web Title: Missing law student dead body found buried in ex-landlord’s house in Ghaziabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे