Bihar: रोहतास जिले में एक घर में बदमाशों ने फेंका तेजाब, झुलसा परिवार, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Published: October 4, 2022 04:24 PM2022-10-04T16:24:24+5:302022-10-04T16:26:06+5:30

गंभीर अवस्था में तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किसने और क्यों तेजाब फेंका फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Miscreants threw acid in a house in Rohtas district, bihar, scorched family, police engaged in investigation | Bihar: रोहतास जिले में एक घर में बदमाशों ने फेंका तेजाब, झुलसा परिवार, पुलिस जांच में जुटी

Bihar: रोहतास जिले में एक घर में बदमाशों ने फेंका तेजाब, झुलसा परिवार, पुलिस जांच में जुटी

Highlightsगंभीर अवस्था में तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।किसने और क्यों तेजाब फेंका फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका हैअज्ञात बदमाशों ने खिड़की से घर में तेजाब फेंक दिया था

पटना: बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रही माँ बेटी पर तेजाब फेंक दिया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर अवस्था में तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किसने और क्यों तेजाब फेंका फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से घर में तेजाब फेंक दिया। जिससे घर में मौजूद 13 साल की नेहा, 17 साल का रितेश गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दोनों की मां शांति देवी भी आंशिक रूप से झुलस गई है। तेजाब किसने फेंका? यह पता नहीं चल सका। सभी को इलाज के लिए डेहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि तेजाब किसने फेंका यह पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस भी मामले में लीपापोती करती नजर आ रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

Web Title: Miscreants threw acid in a house in Rohtas district, bihar, scorched family, police engaged in investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे