बिहारः नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो, तीन महीने तक करते रहे ब्लैकमेल
By एस पी सिन्हा | Published: November 19, 2018 06:11 PM2018-11-19T18:11:08+5:302018-11-19T18:11:08+5:30
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा के नरहट की रहने वाली एक लड़की कोचिंग इंस्टीच्यूट में पढ़ने जाती थी। चांदनी चौक बाजार के कुछ लड़के उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते थे, लेकिन लड़की लोकलाज के भय से बात को छिपा रही थी।
बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की से दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया, फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करने लगे। इस तरह आगे तीन महीने तक सामूहिक दुष्कर्म का कुकृत्य जारी रहा। तंग आकर लड़की अपने रिश्तेदार के पास चली गई। इससे खफा दरिंदों ने वीडियो को वायरल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा के नरहट की रहने वाली एक लड़की कोचिंग इंस्टीच्यूट में पढ़ने जाती थी। चांदनी चौक बाजार के कुछ लड़के उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते थे, लेकिन लड़की लोकलाज के भय से बात को छिपा रही थी। इस बीच राहुल गुप्ता अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे जबरन अपने गोदाम में लेकर चला गया और वहां सभी ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया।
इसके बाद वे लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे। राहुल और उसके दोस्त उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। यह सिलसिला पिछले तीन महीने से जारी था। तंग आकर लड़की अपने रिश्तेदार के पास चली गई, लेकिन उन दरिंदों ने उसे वापस आने की धमकी दी।
लड़की के इनकार करने पर उसका वीडियो वायरल कर दिया। ऐसे में वीडियो सार्वजनिक होने से हडकंप मच गया। पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पहले ही गांव से पढाई के लिए स्कूल जाने के दौरान आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया गया। आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिनों से उससे दुष्कर्म कर रहे थे। रविवार को इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। इसका पता चलने पर आरोपितों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद पीडिता फिर अपनी बहन के साथ थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल राहुल कुमार, अंकित कुमार और रमेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है। अन्य लोगों की तलाशी में छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आज सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मामला सामने आने के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।