मयूर विहार के फाइव स्टार होटल के बाथरूम में मिली युवती की लाश, बॉयफ्रेंड के साथ किया था चेक इन

By स्वाति सिंह | Published: June 9, 2018 01:43 PM2018-06-09T13:43:24+5:302018-06-09T16:59:02+5:30

पुलिस रिपोर्ट की माने तो लड़की ने 6 जून को अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल 'होलीडे इन' में चेक इन किया था। लेकिन उसी दिन उसका बॉयफ्रेंड वहां से चला गया था।  

Mayur Vihar: Dead body found in the bathroom of 'Holiday Inn', family doubt on her boyfriend | मयूर विहार के फाइव स्टार होटल के बाथरूम में मिली युवती की लाश, बॉयफ्रेंड के साथ किया था चेक इन

मयूर विहार के फाइव स्टार होटल के बाथरूम में मिली युवती की लाश, बॉयफ्रेंड के साथ किया था चेक इन

नई दिल्ली, 9 जून: दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित 'होलीडे इन' होटल के बाथरूम में गुरुवार को एक लड़की की लाश मिली है। इस बात कि जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि लाश को उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस रिपोर्ट की मानें तो लड़की ने 6 जून को अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल 'होलीडे इन' में चेक इन किया था। लेकिन उसी दिन उसका बॉयफ्रेंड वहां से चला गया था। पुलिस के मुताबिक, लड़के ने जब अगले दिन लड़की को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया था, जिसके बाद लड़का होटल पहुंचा और वहां होटल स्टाफ से बातचीत की।  

बाद में जब होटल स्टाफ ने मास्टर की (चाबी ) से रूम का दरवाजा खोला तो लड़की की लाश बाथरूम में पड़ी मिली। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।  

इस मामले में लड़की के परिजनों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।  बता दें कि मृतक लड़की चाणक्यपुरी की रहने वाली है।  वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी, उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं।  वहीं लड़का शाहदरा का रहने वाला है।  वह अभी बीकॉम फाइनल ईयर में है।  उसके पिता का ट्रंसपोर्ट का बिज़नेस है।  पुलिस ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे।  लेकिन लड़की के घरवालों ने उसके बॉयफ्रेंड पर शक व्यक्त किया है।  पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड से पूछताछ की है, और अभी लड़की के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।  

Web Title: Mayur Vihar: Dead body found in the bathroom of 'Holiday Inn', family doubt on her boyfriend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे