मनेरः भाजपा नेता सहित दो लोगों की हत्या, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी, गिरफ्त से बाहर अपराधी

By एस पी सिन्हा | Published: October 3, 2022 04:06 PM2022-10-03T16:06:16+5:302022-10-03T16:06:59+5:30

बिहारः हथियारबंद अपराधियों ने मनीष कुमार को गोली मारी। दूसरी घटना मनेर थाना क्षेत्र के ताजपुर चौक की है, जहां अरविंद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। 

Maner Murder two people BJP leader Police investigating criminals out custody bihar patna police case | मनेरः भाजपा नेता सहित दो लोगों की हत्या, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी, गिरफ्त से बाहर अपराधी

घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Highlightsपुलिस मामले की जांच कर रही है।हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है।घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पटनाः बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। इसी कड़ी में मनेर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर अपराधियों ने गोली मारकर 2 लोगों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अपराधी फरार हो गये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धटना में एक भाजपा नेता सहित दो लोगों की हत्या की गई हुई। पहली घटना में मनीष कुमार की हत्या कर दी गई, वह अपने घर के आगे खड़ा था। इसी बीच हथियारबंद अपराधियों ने मनीष कुमार को एक के बाद एक दो गोली मारी, जिससे मनीष कुमार की मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना मनेर थाना क्षेत्र के ताजपुर चौक की है, जहां अरविंद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। 

बताया जाता है कि रात लगभग 12:00 बजे ताजपुर चौक के निकट दुर्गा मंदिर से बासठ वर्षीय अरविंद कुमार अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली जांघ में लगी है। गोली लगने के बाद अरविंद कुमार घटनास्थल पड़ गिर पड़े। स्थानीय लोगों के सहयोग से अरविंद कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां अत्यधिक रक्त स्राव के कारण डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार किसी मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना की छानबीन की जा रही है। वहीं, मनीष के पिता अवधेश राय ने बताया कि हत्यारे पहले से घात लगाए हुए थे। बताया जा रहा है कि अरविंद भाजपा के स्थानीय नेता थे। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मार है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गया है। मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया पूर्व के विवाद को लेकर ये हत्या की गई है, फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।

इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान जारी है। अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जा जायेगा। अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है।

Web Title: Maner Murder two people BJP leader Police investigating criminals out custody bihar patna police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे