पैसों के लिए भाई की चाकू मार हत्या, बाद में दोस्त के घर के पास फेंकी लाश, जानें पूरा मामला
By दीप्ती कुमारी | Published: June 6, 2021 04:47 PM2021-06-06T16:47:41+5:302021-06-06T16:48:37+5:30
मोहाली के डेरा बस्सी गांव में एक भाई ने पैसे के लिए अपने सगे भाई की जान ले ली। दोनों के बीच घर पैसे भेजने को लेकर बहस हुई और सलमान ने अपने भाई रिजवान की चाकू मारकर हत्या कर दी।
चंडीगढ़: मोहाली के डेरा बस्सी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।
ऐसा तब हुआ जब दोनों घर पर पैसा भेजने को लेकर बहस कर रहे थे। दोनों भाई घर से दूर रहते थे और प्रवासी मजदूर के रूप में काम करते थे। घटना शुक्रवार को डेरा बस्सी के बेहड़ा गांव की है। आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सलमान ने चाकू से अपने भाई रिजवान की हत्या कर दी। यह मामला प्रकाश में तब आया जब रिजवान अपने दोस्त फरमान के घर के पास मृत पाया गया ।
क्या है पूरा मामला
दरअसल सलमान और रिजवान दोनों भाई बड़ा गांव में एक मीट प्लांट में काम करते थे और उसी इलाके के पास रहते थे। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे सलमान ने फरमान से संपर्क किया और कहा कि रिजवान की हालत नाजुक है। साथ ही उसने कहा कि रिजवान को तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान से बात होने के बाद फरमान अपने ऑटो रिक्शा में अपने दोस्त के घर गया और देखा कि रिजवान के खून को रोकने के लिए उसके पेट पर चारों ओर से कपड़ा बांधा गया था। इसके बाद फरमान रिजवान को एक निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद सलमान ने फरमान से कहा कि वह अपने भाई को दूसरे अस्पताल में ले जाएगा। हालांकि बाद में रिजवान का शव फरमान के घर के पास मिला। पुलिस को सूचना मिलने के बाद सम्मान को पास के हाइवे पर एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया।
डेरा बस्सी थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जतिन कपूर ने कहा कि सलमान और रिजवान के बीच इस बात को लेकर बहस हुई थी कि कौन पैसे वापस घर भेजेगा। नशे में धुत सलमान ने गुस्से में आकर अपने भाई की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया।