बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने शख्स पर बरसाई गोली, पत्नी चिल्लाती रही, लोग वीडियो बनाते रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 9, 2019 03:20 PM2019-12-09T15:20:34+5:302019-12-09T15:20:34+5:30

गोली लगते ही शख्स अचेत अवस्था में स्टेशन परिसर में गिर गया। शख्स की पत्नी वहां मौजूद लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोग इस पूरे घटना का वीडियो बनाते रहे।

man-shot-to-death-at-siwan-railway-station | बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने शख्स पर बरसाई गोली, पत्नी चिल्लाती रही, लोग वीडियो बनाते रहे

बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने शख्स पर बरसाई गोली, पत्नी चिल्लाती रही, लोग वीडियो बनाते रहे

Highlightsघटना के कुछ देर बाद वहां बिहार पुलिस के जवान जरूर पहुंचे। लेकिन, अस्पताल ले जाने को लेकर फूर्ती नहीं दिखाई।जिसकी वजह से पत्नी के गोद में लेटे-लेटे ही घायल पति ने दम तोड़ दिया। 

बिहार से एक के बाद एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। अभी शनिवार को ही मुजप्फरपुर में एक लड़की को दबंगों ने जला दिया था। इसके बाद अब एक और खौफनाक घटना सामने आ रही है। दरअसल, बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन पर एक शख्स पर दिनदहाड़े अपराधियों ने उसकी पत्नी के सामने गोली मार दी। 

गोली लगते ही शख्स अचेत अवस्था में स्टेशन परिसर में गिर गया। शख्स की पत्नी वहां मौजूद लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोग इस पूरे घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना के कुछ देर बाद वहां बिहार पुलिस के जवान जरूर पहुंचे। लेकिन, अस्पताल ले जाने को लेकर फूर्ती नहीं दिखाई। जिसकी वजह से पत्नी के गोद में लेटे-लेटे ही घायल पति ने दम तोड़ दिया। 

इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर लोग बिहार पुलिस पर निशाना साध रहे हैं। 
 

Web Title: man-shot-to-death-at-siwan-railway-station

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे