महाराष्ट्र: सांसद और विधायक बनकर 'बाल दिवस' पर चंदा वसूलने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 15, 2018 06:29 PM2018-11-15T18:29:52+5:302018-11-15T18:29:52+5:30

असम सरकार 15वीं सदी के सुप्रसिद्ध संत एवं विद्वान श्रीमंत शंकरदेव के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करेगी।

man posed mp and mla on children's day duped money | महाराष्ट्र: सांसद और विधायक बनकर 'बाल दिवस' पर चंदा वसूलने वाला गिरफ्तार

महाराष्ट्र: सांसद और विधायक बनकर 'बाल दिवस' पर चंदा वसूलने वाला गिरफ्तार

ठाणे, 15 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में एक अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को स्थानीय लोकसभा सदस्य राजन विचारे और विधायक प्रताप सरनाईक बताकर फर्जी बाल दिवस कार्यक्रम के लिए चंदा मांग रहा था। 

यह जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरूवार को बताया कि एक व्यक्ति 13 नवंबर को दुकानदारों से अगले दिन एक कार्यक्रम में बच्चों को व्हीलचेयर वितरित करने के लिए उनसे दान देने को कह रहा था। 

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दुकानदारों द्वारा 13 नवंबर को दर्ज शिकायत के अनुसार व्यक्ति खुद को सांसद राजन विचारे बता रहा था और मसुंदा तलाओं क्षेत्र में कार्यक्रम के लिए दान मांग रहा था। इसके बाद उसने स्वयं को (ओवला माजीवड़ा) विधायक प्रताप सरनाईक बताकर कर यही मांग की।’’ 

संत शंकरदेव के जीवन पर असम सरकार बनवाएगी फ़िल्म

गुवाहाटी, 15 नवंबर (भाषा) असम सरकार 15वीं सदी के सुप्रसिद्ध संत एवं विद्वान श्रीमंत शंकरदेव के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करेगी।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने संस्कृति विभाग को इसके लिए काम शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यहां प्रस्तावित ‘श्रीमंत शंकरदेव अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय’ के संरचनात्मक डिजाइन की समीक्षा करने के दौरान सोनोवाल ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक सुधारक ने विभिन्न जातीय समूहों के लोगों को एक साथ लाकर एक बहुलवादी असमिया समाज की नींव रखी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय सार्वभौमिक मूल्यों पर आधारित उनके संदेश को फैलाएगा।

Web Title: man posed mp and mla on children's day duped money

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे