उत्तर प्रदेश: पत्नी की सहेली पर लट्टू हुआ शख्स, शादी के लिए नहीं मानी तो किया रेप

By भाषा | Published: July 22, 2018 12:44 PM2018-07-22T12:44:08+5:302018-07-22T12:44:08+5:30

महिला के मुताबिक जब उसने आरोपी शख्स से शादी के लिए कहा तो उसने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि वह पहले से विवाहित है।

Man falls in love with wife's friend, rapes her because she rejected her marriage request | उत्तर प्रदेश: पत्नी की सहेली पर लट्टू हुआ शख्स, शादी के लिए नहीं मानी तो किया रेप

उत्तर प्रदेश: पत्नी की सहेली पर लट्टू हुआ शख्स, शादी के लिए नहीं मानी तो किया रेप

नई दिल्ली, 22 जुलाई:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 23 वर्षीय महिला के साथ दोस्त के पति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। सिविल लाइन थानाध्यक्ष डी के त्यागी ने कहा कि आरोपी ने खुद को उसकी दोस्त का देवर बताया था और उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव भी रखा था। उन्होंने कहा कि महिला के मुताबिक उसकी दोस्त ने भी आरोपी से अपने रिश्ते के बारे में झूठ बोला था।

अधिकारी ने कहा कि महिला ने दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है। सिविल लाइंस थाने में कल इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि दंपति के दिल्ली स्थित घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

त्यागी ने कहा कि महिला के मुताबिक जब उसने आरोपी शख्स से शादी के लिए कहा तो उसने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि वह पहले से विवाहित है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Man falls in love with wife's friend, rapes her because she rejected her marriage request

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे