50 से ज्यादा महिलाओं के यौन शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार, अश्लील तस्वीरें भेजकर करता था ब्लैकमेल

By भाषा | Published: June 1, 2019 06:18 PM2019-06-01T18:18:24+5:302019-06-01T18:18:24+5:30

पुलिस के अनुसार प्रदीप फर्जी खातों से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के अवैध संबंध होने का दावा करता था।

man arrested in keralas kottayam for sexually exploiting over 50 women | 50 से ज्यादा महिलाओं के यौन शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार, अश्लील तस्वीरें भेजकर करता था ब्लैकमेल

प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटॉप से कई तस्वीरें मिली हैं।

केरल में 50 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर शुक्रवार को एत्तूमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनकी मॉर्फ की गयीं अश्लील तस्वीरों से उन्हें ब्लैकमेल करता था।

उन्होंने बताया कि प्रदीप सोशल मीडिया पर महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर उनके फोन नंबर हासिल कर लेता था। इन महिलाओं में अधिकतर गृहिणियां होती थीं। उनसे दोस्ती गांठकर वह उनकी पारिवारिक समस्याओं को समझता था और किसी महिला के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर उन महिलाओं के पतियों से संपर्क साधता था जिन्हें वह ब्लैकमेल करना चाहता था।

पुलिस के अनुसार प्रदीप फर्जी अकाउंट से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के अवैध संबंध होने का दावा करता था। इसके बाद वह प्रयास करता था कि महिलाएं अपने जीवनसाथी से दूरी बनाकर उसके करीब आ जाएं।

इसके बाद वह महिलाओं से वीडियो चैट करता था और उनकी मॉर्फ की गयी तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था। पुलिस ने बताया कि प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटॉप से ऐसी कई तस्वीरें मिली हैं।

Web Title: man arrested in keralas kottayam for sexually exploiting over 50 women

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Keralaकेरल