Nagpur Taja Khabar: नागपुर में ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 19 वर्षीय लड़की का गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: March 24, 2020 08:06 AM2020-03-24T08:06:25+5:302020-03-24T08:06:25+5:30

नागपुर पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपियों की उम्र 19 से 27 वर्ष के बीच है। युवती ने चार दिनों बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Maharashtra Nagpur 19 year old gang raped 5 accused arrested | Nagpur Taja Khabar: नागपुर में ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 19 वर्षीय लड़की का गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsयुवती अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने कुही शहर गई थी।पीड़िता ने हाल में राज्य बोर्ड से बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी।

नागपुर:महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कुही तहसील के वन क्षेत्र में पांच लोगों ने 19 वर्षीय एक युवती से कथित रूप से बलात्कार किया। युवती वहां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गई थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना 17 मार्च की है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने हाल में राज्य बोर्ड से बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की उम्र 19 से 27 वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अपराध की वीडियोग्राफी भी की और उसे सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी भी दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने कुही शहर गई थी। इसके बाद दोनों एक मोटरसाइकिल से खैरी गांव के वन क्षेत्र में गए। उनकी मोटरसाइकिल में कुछ खराबी आ गई। तभी आरोपी वहां पहुंचे और युवती को सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने उससे बलात्कार किया।’’

पुलिस ने बताया कि युवती ने चार दिनों बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Web Title: Maharashtra Nagpur 19 year old gang raped 5 accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे