पति की हत्या कर महिला ने पुलिस को बताया, तीसरे बच्चे के लिये कर रहा था मना, इसलिए ले ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 23, 2019 10:49 AM2019-08-23T10:49:11+5:302019-08-23T10:49:11+5:30

महिला ने पति की हत्या घटना बुधवार( 21 अगस्त) की है। महिला ने हत्या के बाद घरवालों और पुलिस दोनों को गुमराह किया। 33 वर्षीय आरोपी पत्नी पर पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Maharashtra Mumbai Wife stabs husband to death she want son to third child | पति की हत्या कर महिला ने पुलिस को बताया, तीसरे बच्चे के लिये कर रहा था मना, इसलिए ले ली जान

पति की हत्या कर महिला ने पुलिस को बताया, तीसरे बच्चे के लिये कर रहा था मना, इसलिए ले ली जान

Highlightsपुलिस के मुताबिक पति-पत्नी में बुधवार शाम पांच बजे के आस-पास झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने हत्या की। पति की हत्या के बाद पत्नी ने दावा किया था कि उसने आत्महत्या की थी।

मुंबई के  नालासोपारा में एक पत्नी ने अपने 36 वर्षीय पति की चाकू घोपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला को बुधवार( 21 अगस्त) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति से कई दिनों से परेशान थी। महिला ने कहा है कि उसका पति तीसरे बच्चे के लिए तैयार नहीं था। महिला की पहले से दो बेटियां हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वो एक लड़का चाहती थी। लेकिन उसका पति कोई भी दूसरा बच्चा नहीं चाहता था। महिला ने पुलिस को पहले पूछताछ में बताया था कि वो पति के अफेयर से परेशान थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति का उसके ऑफिस में किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। 33 वर्षीय आरोपी पत्नी पर पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी में बुधवार शाम पांच बजे के आस-पास झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद पति सोने चला गया और पत्नी किचन में गई। किचन में एक ग्लास पानी पीने के बाद पत्नी पति के पास बेडरूम में आई। जब पत्नी बेडरूम में आई तो उसके हाथ में चाकू था। बेडरूम में आते ही सोते हुये पति पर उसने ग्यारह बार चाकू से उसके पेट में वार किया और गला काट दिया। पुलिस के मुताबिक गला काटने के बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई। 

पति की हत्या के बाद पत्नी ने दावा किया था कि उसने आत्महत्या की थी। लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने सारी बातें बातई। महिला ने पति पर 11 बार चाकू घोंपा था और फिर गला रेता था। 

Web Title: Maharashtra Mumbai Wife stabs husband to death she want son to third child

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे