महाराष्ट्र: तीन लोगों की हत्या के मामले में दोषियों को उम्रकैद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2020 02:39 PM2020-01-26T14:39:40+5:302020-01-26T14:39:40+5:30
हरि सिंह बलराम, हरि सिंह यादव, नितिन कुमार बलराम और छोटू उर्फ श्रीकांत यादव आटे से भरा ट्रक लेकर 26 नवंबर 2012 को मुंबई के लिए निकले थे। आरोपी अनीस नबी खान भी ट्रक लेकर साथ चल रहा था।
महाराष्ट्र के ठाणे में लूट के उद्देश्य से सात साल पहले मुंबई भिवंडी हाइवे पर हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में ठाणे न्यायालय ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। स्थानीय पुलिस की मानें तो इस मामले में एक दोषी अभी भी फरार है।
बता दें कि हरि सिंह बलराम, हरि सिंह यादव, नितिन कुमार बलराम और छोटू उर्फ श्रीकांत यादव आटे से भरा ट्रक लेकर 26 नवंबर 2012 को मुंबई के लिए निकले थे। आरोपी अनीस नबी खान भी ट्रक लेकर साथ चल रहा था।
अनीस के साथ उसके ट्रक में सकूर खान, जबरील उर्फ जब्बर खान और अजित कुमार मिश्रा थे। इसी दौरान अनीस और उसके साथियों ने मिलकर हरि सिंह और नितिन की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उनके शवों को कसारा घाट में फेंक दिया गया था।