मदरसा के शिक्षक ने घर में अकेले पाकर 9 वर्षीय बच्ची से किया बलात्कार, केस दर्ज

By भाषा | Published: August 10, 2020 07:08 PM2020-08-10T19:08:02+5:302020-08-10T19:20:30+5:30

शिक्षक रविवार को वह बच्ची के घर उसे पढ़ाने पहुंचा और घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार करने के बाद वहां से फरार हो गया।

Madrasa teacher who went to teach Arabic, raped 9-year-old girl after being found alone at home, case registered | मदरसा के शिक्षक ने घर में अकेले पाकर 9 वर्षीय बच्ची से किया बलात्कार, केस दर्ज

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsजब बालिका ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया तब परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस में दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम-2012 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौ वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के खमारडीह थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने मदरसा शिक्षक मौलाना अरशद रहमानी (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर बताया कि आरोपी रहमानी पंडरी क्षेत्र में मदरसा में शिक्षक है। वह बच्ची को अरबी पढ़ाने उसके घर जाता था। रविवार को वह बच्ची के घर उसे पढ़ाने पहुंचा और उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार करने के बाद वहां से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बाद में जब बालिका ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस में दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रहमानी को भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम-2012 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रहमानी भिलाई का रहने वाला है तथा वह पिछले तीन-चार वर्ष से मदरसे में रह रहा है। 

Read in English

Web Title: Madrasa teacher who went to teach Arabic, raped 9-year-old girl after being found alone at home, case registered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे