मध्य प्रदेश: बलात्कारी के षडयंत्र से प्रताड़ित महिला ने जन सुनवाई के दौरान की आत्मदाह की कोशिश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: August 20, 2019 09:01 PM2019-08-20T21:01:09+5:302019-08-20T21:01:09+5:30

मक्सीरो बजरंग नगर में रहने वाली महिला जन सुनवाई में बृहस्पतिभवन पहुंची थी। वह अपने पुत्र और भाई को जान लेवा हमले में झूठा फंसाने के मामले को लेकर वहां गई थी। इसी दौरान उसने साथ में लाया केरोसीन स्वयं पर डाल लिया। 

Madhya Pradesh: Woman tortured by rapist tries to burn herself alive during public hearing | मध्य प्रदेश: बलात्कारी के षडयंत्र से प्रताड़ित महिला ने जन सुनवाई के दौरान की आत्मदाह की कोशिश

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बलात्कार पीड़िता ने जन सुनवाई के दौरान आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसके साथ घिनौनी करतूत तो अंजाम देने वाले आरोपी ने उसके और उसके घरवालों के खिलफ षडयंत्र रचा। पिड़िता के मुताबिक, उसके पुत्र और भाई को जानलेवा हमले के मामले में उलझाने का कुचक्र रचा गया। घबराकर पिड़िता जनसुनवाई में पहुंची जहां उसने स्वयं पर केरोसीन डाल लिया लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

मक्सीरो बजरंग नगर में रहने वाली महिला जन सुनवाई में बृहस्पतिभवन पहुंची थी। वह अपने पुत्र और भाई को जान लेवा हमले में झूठा फंसाने के मामले को लेकर वहां गई थी। इसी दौरान उसने साथ में लाया केरोसीन स्वयं पर डाल लिया।  वह आग लगाती इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। महिला के अनुसार वह पति से अलग रहती है। उसके दो बच्चे हैं। उसका मायका तराना में है। पूर्व में वह शिक्षिका का काम करती थी और बस से तराना आना जाना करती थी।

इसी दौरान उसका परिचय कंडक्टर अशोक मालवीय से हो गया था। बाद में मालवीय ने उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसकी रिपोर्ट महिला थाना में डाली गई थी।

आरोपी ने कुछ माह बाद दोबारा उससे दुष्कर्म किया जिसकी रिपोर्ट थाना चिमनगंज में डाली गई। आरोपी पर यह भी आरोप है कि उसने षडयंत्र करके अपनी लड़की से महिला के लड़के के विरुद्ध छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करवा दिया।

तीन दिन पूर्व मालवीय पर तराना में हमला हुआ जिसमें उसने महिला के पुत्र और उसके भाई पर आरोप लगाया है। मालवीय का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मालवीय चिमनगंज थाना से महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार है।

महिला के अनुसार मालवीय के आरोप की जांच के लिए पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका लड़का और भाई दोनों ही घर पर मिले, साथ ही सीसीटीवी कैमरा में भी उनकी उपस्थिती प्रमाणित हुई है।

उसके बावजूद उसके पुत्र एवं भाई को षडयंत्रकारी उलझा रहा है।

षडयंत्रों से प्रताड़ित होकर वह जन सुनवाई में पहुंची थी और इसी दौरान केरोसीन डालकर आग लगाने का विचार किया। वह अपने घर से ही केरोसीन साथ लेकर आई थी।

महिला बहुत परेशान थी। उसे थाने लाकर महिला पुलिस ने और हमने समझाया,  ढाढस बंधाया उसके बाद उसे जाने दिया गया। कोई कार्रवाई नहीं की। -राकेश मोदी, थाना प्रभारी थाना माधवनगर, उज्जैन

Web Title: Madhya Pradesh: Woman tortured by rapist tries to burn herself alive during public hearing

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे