"अरे बेटा आराम से नीचे आजा..." शराबी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर खूब काटा बवाल, पुलिस और स्थानीय के मनाने से 45 मिनट बाद उतरा नीचे, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: January 22, 2022 09:55 AM2022-01-22T09:55:40+5:302022-01-22T09:58:55+5:30

शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर तो सामने आते रहती है। लेकिन मोबाइल टावर पर चढ़ने वाला यह घटना अजीबो गरीब है।

madhya pradesh news drunk man kailas taur climb mobile tower down after 45 min when police calm down indore | "अरे बेटा आराम से नीचे आजा..." शराबी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर खूब काटा बवाल, पुलिस और स्थानीय के मनाने से 45 मिनट बाद उतरा नीचे, जानें पूरा मामला

"अरे बेटा आराम से नीचे आजा..." शराबी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर खूब काटा बवाल, पुलिस और स्थानीय के मनाने से 45 मिनट बाद उतरा नीचे, जानें पूरा मामला

Highlightsइंदौर में 40 वर्षीय एक शराबी के 50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय कैलाश बंट्या भाऊ की हत्या में आरोपी है।शराबी हाल ही में 27 साल की सजा काट कर आया है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शराबी के 50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ने और बवाल मचाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शराबी नशे में था जब वह टावर पर चढ़ा था और उसने करीब 45 मिनट तक बिताया था। शराबी की हरकत को देखने के बाद लोगों ने उसे नीचे आने की बात कही थी, लेकिन वह नीचे नहीं आ रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को उतारने में लग गई। घटना पर मौजूद लोग और पुलिस द्वारा बहुत देर तक मनाने के बाद ही शराबी नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ था। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय शराबी का नाम कैलाश तौर है। कैलाश पर आरोप है कि वह नशे की हालत में 50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा था। इसके बाद वह टावर से अजीब हरकतें करने लगा था ताकि लोगों का ध्यान उस पर जाए। वह टावर से कभी आवाज लगाता था तो कभी केबल तार से लटक जाता था। इलाके में मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई। इसके बावजूद भी जब कैलाश नीचे नहीं उतरा तो पुलिस को खबर दी गई थी। अंत में पुलिस के मनाने के कारण करीब 45 मिनट बाद कैलाश टावर से नीचे उतरा था जिसके बाद उसे जांच के लिए पास के एक अस्पताल में भेज दिया गया है। 

शराबी पर है हत्या का आरोप

इस घटना पर बोलते हुए इंस्पेक्टर तहजीब काजी ने कहा, 'कैलाश नशे में था और उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। वह टावर पर क्यों चढ़ा, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।' जानकारी के मुताबिक, शराबी कैलाश पर हत्या का आरोप है। उसने 48 साल के कैलाश बंट्या भाऊ की हत्या की है। यह भी कहा जा रहा है कि वह करीब 27 साल तक जेल में था और हाल में ही जेल से छुट कर आया है। 

Web Title: madhya pradesh news drunk man kailas taur climb mobile tower down after 45 min when police calm down indore

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे