पत्नी को कुत्ते ने काटा, पति ने गोली मार हत्या की, पुलिस ने मामला दर्ज किया
By मुकेश मिश्रा | Published: June 3, 2021 05:20 PM2021-06-03T17:20:25+5:302021-06-03T21:29:02+5:30
डॉ. विदित पाठक की शिकायत पर सुदामा नगर रहने वाले नरेन्द्र विश्ववइया के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
इंदौरः पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कुत्ते की गोली मार कर हत्या किए जाने का अपराध दर्ज किया है।
बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी को कुत्ते ने काट दिया था। यह मामला बुधवार की रात द्वारकापुरी इलाके की है। यहाँ रहने वाले डॉ. विदित पाठक की शिकायत पर सुदामा नगर रहने वाले नरेन्द्र विश्ववइया के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि नरेंद्र की पत्नी शाम को काम निपटाकर घर लौटी थी। बारिश होने से वे दौड़कर घर की ओर जा रही थीं। उन्हें दौड़कर जाता देख कुत्ता भी उनके पीछे दौड़ा और उन्हें काट लिया। इसी बात को लेकर पहले नरेंद्र ने बाहर आकर बहस की।
इसके बाद देर रात को अपनी राइफल लेकर आया और कुत्ते के सिर पर बंदूक रखकर गोली मार दी। गोली लगते ही गर्दन से खून निकलने लगा और कुछ देर तड़पने के बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया। नरेंद्र का कहना है कि कुत्ता पागल हो गया था और लोगों को काटने लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।