बहन, भतीजी और बहू से करता था रेप, मां के साथ भी किया दुष्कर्म, घरवालों ने तंग आकर उतारा मौत के घाट
By पल्लवी कुमारी | Published: November 20, 2019 09:16 AM2019-11-20T09:16:30+5:302019-11-20T09:16:30+5:30
11 नवंबर को भी नशे की हालत में अरविंद (मृतक) ने बहू के साथ रेप करने की कोशिश की। जिसके बाद परिजनों ने गुस्से में उसे मार डाला।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक माता-पिता ने मिलकर अपने ही बेट की हत्या कर दी। इस हत्या में घरवालों के और भी सदस्य शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कहना है कि मृतक अपनी बहन, भतीजी और बहू के साथ रेप करता था। यहां तक की उसने मां के साथ भी दुष्कर्म किया था। पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गला घोंटकर हमने मृतक को मार डाला है और उसके शव को फेंक दिया है।
हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 12 नवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के लाला की टाल के करीब रहने वाले अरविंद का शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को लेकिन परिवार वालों पर शक हो रहा था कि वह कुछ छिपा रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि हमें उस वक्त शक हुआ जब बेटे के शव को देखने के बाद उन्हें दुख नहीं हुआ। लेकिन हमारे लिए विश्वास करना मुश्किल था कि कोई माता-पिता अपने बेटे का खून कैसे कर सकता है। हमने हर एंगल से जांच की लेकिन शक हर बार परिवार पर ही जा रहा था। सख्ती से पूछने के बाद घरवालों ने हत्या की बात को कबूल कर लिया।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गीता भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी परिवाल वालों ने बताया है कि अरविंद अपनी ही बहन, भतीजी और बहू (छोटे भाई की पत्नी) से रेप करता था। 11 नवंबर को भी नशे की हालत में अरविंद ने बहू के साथ रेप करने की कोशिश की। जिसके बाद परिजनों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उसकी हत्या कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हमें बताया कि मृतक एक शराबी था। रेप करने की वजह से मृतक की पत्नी ने उसे छह से सात महीने पहले छोड़ दिया था। हत्या करने के बाद घरवालों ने ही अरविंद की हत्या करके उसके शव को गोपाल दास हिल्स इलाके में फेंक दिया गया।