विकास दुबे की गिरफ्तारीः एमपी गृहमंत्री बोले-अरेस्ट, कांग्रेस ने कहा, यह शरण और सरेंडर का खेल है

By शिवअनुराग पटैरया | Published: July 9, 2020 08:04 PM2020-07-09T20:04:07+5:302020-07-09T20:04:07+5:30

मध्य प्रदेश इस तरह के गैंगेस्टर के लिए चरागाह बन गया है। मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह शरण और सरेंडर का खेल है। शर्मा ने आरोपा लगाया कि विकास दुबे के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं से तल्लुक रहे हैं इसके लिए वह मध्य प्रदेश आया और उज्जैन में पकड़ा गया।

Madhya Pradesh Arrest Vikas Dubey MP Home Minister Congress said this is a game of refuge and surrender | विकास दुबे की गिरफ्तारीः एमपी गृहमंत्री बोले-अरेस्ट, कांग्रेस ने कहा, यह शरण और सरेंडर का खेल है

पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुवे को लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस उज्जैन के लिए रवाना हो गई है। (file photo)

Highlightsकांग्रेस के के.के.मिश्रा ने भी लगाया है उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से संरक्षित हत्यारा उज्जैन में गिरफ्तार हुआ है।जो अपराधी कमलनाथ के शासनकाल में मध्य प्रदेश से भाग गए थे उनके लिए अब मध्य प्रदेश सुरक्षित स्थान बन गया है।नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से कानपुर जिले के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुवे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

भोपालः उज्जैन के महाकाल परिसर से विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं प्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि कल ही खबरें आ रही थीं कि विकास दुबे झांसी से मध्य प्रदेश की वार्डर में घुसा है।

मध्य प्रदेश इस तरह के गैंगेस्टर के लिए चरागाह बन गया है। मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह शरण और सरेंडर का खेल है। शर्मा ने आरोपा लगाया कि विकास दुबे के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं से तल्लुक रहे हैं इसके लिए वह मध्य प्रदेश आया और उज्जैन में पकड़ा गया।

कुछ इसी तरह का आरोप कांग्रेस के के.के.मिश्रा ने भी लगाया है उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से संरक्षित हत्यारा उज्जैन में गिरफ्तार हुआ है, जो अपराधी कमलनाथ के शासनकाल में मध्य प्रदेश से भाग गए थे उनके लिए अब मध्य प्रदेश सुरक्षित स्थान बन गया है।

विकास दुबे का सही सलामत पकड़ा जाना अनेक शंकाओं और कुशंकाओं को जन्म दे रहा है। मिश्रा ने आरोप लगाया उसे किसी प्रभावी भाजपा नेता ने एक सोची समझी नीति के तहत पेश करवाया है। यह प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के बिना असंभव है। गुजरात के बाद मध्य प्रदेश को अपना नाम बदलकर अपराधियों का अभ्यारण प्रदेश कर देना चाहिए।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने की विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि

मध्य प्रदेश में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से कानपुर जिले के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुवे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की और उन्हें विकास दुबे की गिरफ्तारी के बारे में बताया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुवे को लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस उज्जैन के लिए रवाना हो गई है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवददाताओं को बताया कि विकास दुबे को आज सुबह महाकाल मंदिर परिसर सें गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी कैसे हुए इसके बारे में अभी कुछ कहना ठीक नही है।

आपने कहा कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के बारे में उत्तरप्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विकास दुवे ने आज सुबह महाकाल के दर्शन और पूजा के लिए पर्ची कटवाई और अपना नाम विकास दुवे बताया और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी गिरफ्तारी को लेकर  सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो चल रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में वह अकेला ही एक गार्ड के साथ मंदिर से बाहर आता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि मंदिर परिसर में उसने खुद को चिल्लाकर विकास दुबे बताया। इसके बाद मंदिरके सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। 

Web Title: Madhya Pradesh Arrest Vikas Dubey MP Home Minister Congress said this is a game of refuge and surrender

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे