लाइव न्यूज़ :

मां ऊषा सिंह का कपड़े से गला घोंटकर कांच के टुकड़े से काटा, 15 वर्षीय बेटी और 17 साल के प्रेमी का मन नहीं भरा तो शव को निर्वस्त्र किया, आखिर क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 11:12 IST

अपराध स्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को ऊषा की 15 वर्षीय बेटी पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने अपनी मां की हत्या की बात कुबूल कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में 17 वर्षीय प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। कांच के टुकड़े से उसका गला काट दिया।दुष्कर्म और हत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई थी।

लखनऊःउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने रविवार की सुबह चिनहट क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोप में उसकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) शशांक सिंह ने बताया कि चिनहट थाना क्षेत्र में ऊषा सिंह (40) नामक महिला का शव आज सुबह उसके घर में पाया गया। उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी। अपराध स्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को ऊषा की 15 वर्षीय बेटी पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने अपनी मां की हत्या की बात कुबूल कर ली।

इस मामले में उसके 17 वर्षीय प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने कुबूल किया है कि उन्होंने कपड़े से ऊषा सिंह का गला घोंटा और फिर कांच के टुकड़े से उसका गला काट दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने शव को निर्वस्त्र कर दिया। हत्या की योजना बहुत ही सावधानी से बनाई गई थी और इस घटना को दुष्कर्म और हत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई थी।

ऊषा सिंह ने कहा, ''हत्या के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ बेंगलुरु भागने की योजना बना रही थी लेकिन पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।'' पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नाबालिग लड़की को पिछले साल उसके प्रेमी ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। ऊषा सिंह ने बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सिंह ने कहा, ''कुछ महीने पहले हिरासत से रिहा होने के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ फिर से संपर्क स्थापित किया और अपने साथ हुई घटना के लिये ऊषा को जिम्मेदार ठहराया।

इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के साथ हत्या की योजना बनाई।'' पुलिस ने पुष्टि की है कि घर में केवल ऊषा सिंह और उसकी बेटी ही रहती थीं। ऊषा के पति योगेंद्र सिंह का 12 साल पहले निधन हो गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमर्डर मिस्ट्रीलखनऊPoliceउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहरियाणा की मॉडल शीतल का शव सोनीपत में नहर के पास मिला, गला रेतकर की गई हत्या

क्राइम अलर्टVIDEO: दामाद को जानवरों की तरह पीटा, ससुराल वालों ने बरसाए लात-घूंसे, बागपत की घटना, देखें वीडियो

भारतUttar Pradesh: दामिनी ऐप बेअसर, यूपी में आकाशीय बिजली से 25 लोगों की मौत हुई

ज़रा हटकेVIDEO: सांप को चूमना पड़ा भारी, जीभ पर काटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

भारतAhmedabad Plane Crash: भीषण दुर्घटना में 270 लोगों की मौत, 4 दिन बाद, डीएनए मिलान में 87 मृतकों की पहचान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMeghalaya honeymoon murder: पुलिस आज क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी, सोनम-राज समेत सभी आरोपियों को ले जाएगाी घटनास्थल पर

क्राइम अलर्टमेघालय हनीमून हत्याकांड में राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद

क्राइम अलर्ट'इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे': महिला ने CNG पंपकर्मी के सीने पर तान दी रिवॉल्वर | VIDEO

क्राइम अलर्टसारणः पिकअप वैन का अगला टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खोया?, 5 की मौत और 18 घायल

क्राइम अलर्टआखिर कैसे हुआ?, कमल कौर भाभी की हत्या कर मुख्य आरोपी सिख कट्टरपंथी नेता अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई भागा, लुकआउट सर्कुलर जारी