मां ऊषा सिंह का कपड़े से गला घोंटकर कांच के टुकड़े से काटा, 15 वर्षीय बेटी और 17 साल के प्रेमी का मन नहीं भरा तो शव को निर्वस्त्र किया, आखिर क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 11:12 IST2025-05-19T11:09:41+5:302025-05-19T11:12:57+5:30

अपराध स्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को ऊषा की 15 वर्षीय बेटी पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने अपनी मां की हत्या की बात कुबूल कर ली।

Lucknow Mother Usha Singh strangled cloth cut piece glass 15-year-old daughter 17-year-old lover not satisfied stripped body why did kill Mamta | मां ऊषा सिंह का कपड़े से गला घोंटकर कांच के टुकड़े से काटा, 15 वर्षीय बेटी और 17 साल के प्रेमी का मन नहीं भरा तो शव को निर्वस्त्र किया, आखिर क्यों

file photo

Highlightsमामले में 17 वर्षीय प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। कांच के टुकड़े से उसका गला काट दिया।दुष्कर्म और हत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई थी।

लखनऊःउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने रविवार की सुबह चिनहट क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोप में उसकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) शशांक सिंह ने बताया कि चिनहट थाना क्षेत्र में ऊषा सिंह (40) नामक महिला का शव आज सुबह उसके घर में पाया गया। उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी। अपराध स्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को ऊषा की 15 वर्षीय बेटी पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने अपनी मां की हत्या की बात कुबूल कर ली।

इस मामले में उसके 17 वर्षीय प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने कुबूल किया है कि उन्होंने कपड़े से ऊषा सिंह का गला घोंटा और फिर कांच के टुकड़े से उसका गला काट दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने शव को निर्वस्त्र कर दिया। हत्या की योजना बहुत ही सावधानी से बनाई गई थी और इस घटना को दुष्कर्म और हत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई थी।

ऊषा सिंह ने कहा, ''हत्या के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ बेंगलुरु भागने की योजना बना रही थी लेकिन पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।'' पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नाबालिग लड़की को पिछले साल उसके प्रेमी ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। ऊषा सिंह ने बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सिंह ने कहा, ''कुछ महीने पहले हिरासत से रिहा होने के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ फिर से संपर्क स्थापित किया और अपने साथ हुई घटना के लिये ऊषा को जिम्मेदार ठहराया।

इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के साथ हत्या की योजना बनाई।'' पुलिस ने पुष्टि की है कि घर में केवल ऊषा सिंह और उसकी बेटी ही रहती थीं। ऊषा के पति योगेंद्र सिंह का 12 साल पहले निधन हो गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं। 

Web Title: Lucknow Mother Usha Singh strangled cloth cut piece glass 15-year-old daughter 17-year-old lover not satisfied stripped body why did kill Mamta

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे