प्रेमी के जेल जाने के बाद युवती ने किया दूसरा अफेयर, ऐसा हुआ लव ट्रायंगल का अंजाम

By पल्लवी कुमारी | Published: February 25, 2019 09:07 AM2019-02-25T09:07:32+5:302019-02-25T09:07:32+5:30

घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ठाकुरगंज पुलिस थाने इलाके की है। जहां युवती के दो प्रेमियों में बात हाथा-पाई से लेकर बंदूक तक पहुंच गई।

Love triangle UP Lucknow man shoots girl partner | प्रेमी के जेल जाने के बाद युवती ने किया दूसरा अफेयर, ऐसा हुआ लव ट्रायंगल का अंजाम

प्रेमी के जेल जाने के बाद युवती ने किया दूसरा अफेयर, ऐसा हुआ लव ट्रायंगल का अंजाम

Highlightsपुलिस ने मर्डर चार्ज में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले प्रेमी के साथ युवती कुछ सालों से लिव-इन-रिलेशनशिप में थी।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ ठाकुरगंज पुलिस थाने इलाके में युवक ने गर्लफ्रेंड के प्रेमी को गोली मार दी है। घायल युवक पर सरेआम रविवार(25 फरवरी) को गोलियां चलाई गईं। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत काफी गंभीर है। उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 

पुलिस ने मर्डर चार्ज में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार शाम को ठाकुरगंज के कालीचरण कॉलेज के पास घटी। पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय आरोपी आकाश शुक्ला मिनी (बदला हुआ नाम) नाम की लड़की से प्यार करता था और कुछ महीने से उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रह रहा था। दोनों के बीच कुछ सालों से अफेयर था। सात महीने पहले चोरी के केस में आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। 

जेल से आने के बाद आकाश ने अपनी गर्लफ्रेंड मिनी को खोजना शुरू किया तो उसे पता चला कि मिनी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। उस युवक का नाम भय्यू है। जो की पेश से एक ड्राइवर है।  गोली मारने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ है और वह पिछले 4 सालों से महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। 

एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "मिनी ने आकाश को पीड़ित के बारे में बताया था कि ये एकतरफा प्यार है। कालीचरण कॉलेज के पास रविवार को आरोपी ने पीड़ित आकाश शुक्ला को मिनी ने मिलने और मामले को सुलझाने के लिए बुलाया था। 

यहां बातचीत के दौरान भैय्यू और मिनी में तीखी बहस हो गई। इस बीच दोनों की बहस हुई और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच भैयू को गोली लग गई। स्थानीय लोगों ने उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई गई।

Web Title: Love triangle UP Lucknow man shoots girl partner

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे