आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 18, 2022 09:09 PM2022-01-18T21:09:56+5:302022-01-18T21:11:01+5:30

लोहरदगा में भंडरा के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के बयान पर भारतीय दंड संहिता तथा ‘पॉक्सो’ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Lohardaga Six people gang-raped tribal minor girl three accused arrested jharkhand | आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी अरेस्ट

बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Highlightsपीड़िता की बुधवार को चिकित्सकीय जांच करायी जाएगी।पीड़िता ने सभी की पहचान कर ली है।सरना टोली के गुडडू महतो, राजू उरांव एवं संजय उरांव के रूप में की गयी है।

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

लोहरदगा में भंडरा के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के बयान पर भारतीय दंड संहिता तथा ‘पॉक्सो’ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की बुधवार को चिकित्सकीय जांच करायी जाएगी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार भंडरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलसोता सरना टोली के गुडडू महतो, राजू उरांव एवं संजय उरांव के रूप में की गयी है। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है क्योंकि पीड़िता ने सभी की पहचान कर ली है।

आठ वर्षीय बच्ची के बलात्कार के दोषी को 10 साल कारावास की सजा

ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने सात साल पहले आठ वर्षीय एक बच्ची के बलात्कार के 57 वर्षीय दोषी को मंगलवार को 10 साल कारावास की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक अभिना पटनायक ने बताया कि पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत की न्यायाधीश सुमिता जेना ने दोषी पर 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को मुआवजे के तौर पर तीन लाख रुपये देने का निर्देश दिया। बच्ची जब 26 दिसंबर, 2015 को बरसाही ब्लॉक में एक तलाब के निकट जा रही थी, तब व्यक्ति जबरन उसे एक मकान में ले गया और उसने उससे बलात्कार किया। इस मामले में 10 गवाहों से पूछताछ की गई थी।

Web Title: Lohardaga Six people gang-raped tribal minor girl three accused arrested jharkhand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे