Lockdown Crime: लूडो खेलते-खेलते आई खांसी, 'कोरोना फैला रहा है' बोलकर गुस्से में दोस्त ने युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

By भाषा | Published: April 15, 2020 11:18 AM2020-04-15T11:18:30+5:302020-04-15T11:18:30+5:30

नोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lockdown Crime: coronavirus lockdown noida man cough while playing ludo friend shoot him | Lockdown Crime: लूडो खेलते-खेलते आई खांसी, 'कोरोना फैला रहा है' बोलकर गुस्से में दोस्त ने युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

लॉकडाउन में लूडो खेलने के दौरान दोस्तों में हुआ विवाद, युवक को मारी ताबड़तोड़ कई गोलियां।

Highlightsनोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा। नोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दया नगर में बीती रात जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत चार दोस्त मंदिर के पास बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी बीच प्रशांत को खांसी आ गई। इस पर गुल्लू तथा अन्य दोस्तों ने उससे कहा कि वह खांस कर कोरोना वायरस फैला रहा है। इस बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि गुस्से में आ कर गुल्लू ने प्रशांत के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

नोएडा में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा में लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब की आपूर्ति करने वाले दो बदमाशों के साथ मंगलवार दोपहर पुलिस की मुठभेड़ हो गयी और उसके पास से एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 98 के पास मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी ऐसे में जवाब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि बदमाशों--कल्लू उर्फ मंतोष झा तथा राहुल बाजपेई के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक पेटी हरियाणा मार्का शराब तथा अवैध हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों लॉकडाउन के दौरान शराब पीने वाले लोगों से, ऑनलाइन ऑर्डर लेकर उन्हें शराब सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गाोली लगी है। मंतोष झा इससे पूर्व गैंगस्टर एक्ट सहित 13 मामलों में जेल जा चुका है। कोविड-19 की वजह से उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन चल रहा है ऐसे में शराब की सभी दुकानें बंद है।

Web Title: Lockdown Crime: coronavirus lockdown noida man cough while playing ludo friend shoot him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे