Lockdown: नागपुर में एक बेरोजगार किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या
By भाषा | Published: May 17, 2020 05:48 AM2020-05-17T05:48:23+5:302020-05-17T05:48:23+5:30
पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से वह बेरोजगार था और मामले की जांच की जा रही है।
Highlightsमहाराष्ट्र में नागपुर जिले के सावनेर तहसील में शनिवार को एक किसान ने कथित तौर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान बोरगांव गांव निवासी कृष्ण उर्फ विलास नामदेव तेकाडे (50) के रूप में हुई।
महाराष्ट्र में नागपुर जिले के सावनेर तहसील में शनिवार को एक किसान ने कथित तौर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान बोरगांव गांव निवासी कृष्ण उर्फ विलास नामदेव तेकाडे (50) के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे वह खेत में बेहोश मिला था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से वह बेरोजगार था और मामले की जांच की जा रही है।