आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, 3,000 कर्मचारी कार्यरत, छुट्टी घोषित

By भाषा | Published: February 29, 2020 12:24 PM2020-02-29T12:24:46+5:302020-02-29T12:24:46+5:30

फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि फैक्ट्री में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया था जिसके बाद फैक्ट्री में अलर्ट जारी कर दिया गया और तत्काल ही वन विभाग को सूचना दी गई।

Leopard enters Ordnance Clothing Factory, 3,000 employees employed, holiday declared | आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, 3,000 कर्मचारी कार्यरत, छुट्टी घोषित

तेंदुए के फैक्ट्री के अंदर होने के कारण शनिवार को कर्मचारियों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Highlightsवन विभाग की पांच टीमें सेना के जवानों के साथ फैक्ट्री में तलाश अभियान चला रही है।यादव ने बताया की 59 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री छावनी इलाके में है।

शाहजहांपुर जिले में आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री के अंदर तेंदुआ घुस आया जिसके बाद शनिवार को सभी कर्मियों का अवकाश घोषित कर दिया गया। वन विभाग और सेना की टीमें तेंदुए की तलाश कर रही हैं।

फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि फैक्ट्री में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया था जिसके बाद फैक्ट्री में अलर्ट जारी कर दिया गया और तत्काल ही वन विभाग को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से वन विभाग की पांच टीमें सेना के जवानों के साथ फैक्ट्री में तलाश अभियान चला रही है परंतु अभी तक तेंदुए का पता नहीं लग पाया है।

यादव ने बताया की 59 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री छावनी इलाके में है जिसमें सेना के जवानों के लिए वर्दी बनाई जाती है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के फैक्ट्री के अंदर होने के कारण शनिवार को कर्मचारियों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस फैक्ट्री में लगभग 3,000 कर्मचारी कार्य करते हैं। 

Web Title: Leopard enters Ordnance Clothing Factory, 3,000 employees employed, holiday declared

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे